छत्‍तीसगढ़ के कांकेर जिले में अनोखे अंदाज में बर्थडे सेलिब्रेशन पड़ा महंगा, नदी के बीच में काट रहे थे केक, और हो गई ये अनहोनी

राजेन्द्र देवांगन
3 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement


छत्‍तीसगढ़ के कांकेर जिले में एक बर्थडे पार्टी खास अंदाज में मनाना स्वास्थ्य कर्मियों को भारी पड़ गया। खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज किशोरे का जन्मदिन मनाने के लिए स्वास्थ्य कर्मियों का एक समूह खंडीघाट पहुंचा था, जहां पार्टी के दौरान एक अनहोनी हो गई।

लोग अपना बर्थडे खास अंदाज में मनाना पसंद करते हैं, ताकि उसकी यादें जीवनभर बनी रहें। छत्‍तीसगढ़ में कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां कांकेर जिले के स्वास्थ्य कर्मियों को कुछ अलग ही अंदाज में अपने सीनियर का बर्थडे सेलीब्रेट करना महंगा पड़ गया।

दरअसल, स्वास्थ्य कर्मी डॉ. मनोज किशोरे का बर्थडे पार्टी मनाने खंडीघाट पहुंचे थे। यहां खंडीघाट नदी के बीच धार में स्वास्थ्य कर्मी बर्थडे केक काट रहे थे। इसी दौरान तेज धार में वहां मौजूद स्‍वास्‍थ्‍य कर्मी प्रतीक चुरेन्द्र नदी में बह गया। 14 अन्य स्वास्थ्य कर्मी किसी तरह जान बचाकर बाहर निकलने में सफल रहे।

नदी के बीच केक काटते वक्त हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार सामुदायिक स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र के स्वास्थ्य कर्मी 15 अगस्त को दोपहर 12 बजे खंड चिकित्सा अधिकारी डा. मनोज किशोरे का जन्‍मदिन मनाने खंडीघाट पहुंचे थे। केक काटने के लिए नदी के बीच में मंडप बनाया गया था। केक काटते वक्त प्रतीक फोटो खींच रहा था। इसके बाद वह नदी में नहाने लगा। कुछ देर बाद वह दिखाई नहीं दिया। आसपास खोजने पर भी प्रतीक नहीं मिला।

24 घंटे बाद भी नहीं मिला प्रतीक का कोई सुराग
नदी में बह जाने की शक होने पर बीएमओ ने पुलिस थाना लोहत्तर को सूचना दी। इसके बाद थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ घटनास्थल पहुंचे। खोजबीन के बाद भी शाम तक प्रतीक का कोई सुराग नहीं मिला। दूसरे दिन शुक्रवार को नगर सैनिक के 10 गोताखोरों की टीम बुलाकर बोट के माध्यम लगातार खोजबीन की गई। लेकिन 24 घंटे बाद भी प्रतीक चुरेंद्र का कोई सुराग नहीं मिला है। घटना स्थल पर शराब की खाली बोतलें भी मिली हैं।

स्वतंत्रता दिवस पर शुष्क दिवस घोषित होने के बाद भी स्वास्थ्य कर्मी शराब पीकर पार्टी मना रहे थे। पार्टी मनाने गए स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि खंड चिकित्सा अधिकारी का जन्मदिन 16 अगस्त को होता है, लेकिन 15 अगस्त को छुट्टी होने के कारण वे इस दिन बर्थडे पार्टी देते हैं।

Share This Article