यातायात पुलिस ने नियमो का पालन नहीं करने वाले 8 वाहन चालकों पर की चलानी कार्यवाही..

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

बस्तर । यातायात पुलिस द्वारा यातायात के नियमों का पालन नहीं करने वालो पर लगातार कार्यवाही जारी है। आज यातायात पुलिस यातायात नियमों का पालन नहीं करने वालो के खिलाफ चलानी कार्यवाही की गई। आज कुल 8 वाहन चालकों से चलानी कार्यवाही किया गया।

लगातार 2 पहिया वाहन में 3 सवारी, बिना नंबर प्लेट, शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले और यातायात के नियमों का पालन नहीं करने वाले 8 वाहन चालकों पर चलानी कार्यवाही किया गया। इसके साथ ही नाबालिगों को समझाइश भी दिया गया और यातायात के नियमों को विस्तार से बताया गया। इसके साथ ही शहर में यातायात व्यवस्थाको सुदृण करने लगाता र विशेष प्रयास किए जा रहे है। नियमो का पालन नहीं करने वालो पर यह कार्यवाही निरंतर जारी रहेगा।

यातायात विभाग के कर्मचारियों ने वाहन चालकों को बताया कि वाहन में नंबर नहीं लिखे होने पर चालान वसूल किया जाता है। इसलिए बिना नंबर के वाहन न चलाएं। यातायात पुलिस ने सभी वाहन मालिकों से वाहन का पूरा कागजात साथ रखने, मालवाहक वाहनों में सवारी नहीं बिठाने, वाहन चलाते समय हेलमेट का उपयोग करने, वाहन चलाते समय मोबाईल का उपयोग नहीं करने की जानकारी दी।

यातायात नियमों को विस्तार से समझाया

यातायात नियमों के पालन के लिए लोगों को जागरूक कर रही है। यही कारण है कि शहर में लगातार प्वाइंट लगाकर तीन सवारी वाहन चालक, बिना नंबर की गाड़ियों, नाबालिक द्वारा वाहन चलाए जाने और बिना कागजात के वाहन चलाने वालों को रोककर समझाइश दी जा रही है। इसके अलावा यातायात विभाग की चालानी कार्रवाई भी जारी है।

Share This Article