डकैती की योजना बना रहे 5 आदतन अपराधियों को पुलिस ने पकड़ा,पुलिस अधीक्षक की नाराजगी से पुलिस हुई एक्टिव

राजेन्द्र देवांगन
4 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

रायपुर. तेलीबांधा पुलिस ने डकैती की प्लानिंग कर रहे क्षेत्र के पुराने बदमाशों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। राजधानी में बीते दिनों बढ़ते क्राइम ग्राफ से वरिष्ट पुलिस कप्तान की नाराजगी के बाद अब रायपुर पुलिस हर अपराधियों पर पैनी नजर बनाए हुए हैं। इधर एडिशनल एसपी के नेतृत्व में पुलिस ने एक बडी घटना को अंजाम देने से पहले ही आदतन अपराधियों को हथियार और कुछ सामान के साथ गिरफ्तार कर लिया है।

रायपुर में क्राइम ग्राफ की बढ़ती घटनाओं से नाराज वरिष्ट पुलिस कप्तान अजय यादव के तीखे तेवर के बाद मातहत एक बार फिर एक्टिव हो गए हैं। एडिशनल एसपी लखन पटले की टीम ने तेलीबांधा थाना अंतर्गत डकैती की योजना बना रहे क्षेत्र के आदतन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। मामले का खुलासा करते हुए एएसपी ने बताया कि थाना तेलीबांधा पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि ऊर्जा पार्क स्थित नाले के पास अंधेरे में कुछ व्यक्तियों द्वारा डकैती डालने की योजना तैयार की जा रही है। जो अपने पास हथियार रख स्थानीय भाषा में बात कर रहे है। सूचना को गंभीरता से लेते हुये पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ट पुलिस अधीक्षक अजय यादव द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर, नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन तथा थाना प्रभारी तेलीबांधा को डकैती की तैयारी करते हुये सभी आरोपियों को रंगे हाथ हथियार के साथ गिरफ्तार करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। जिसके बाद थाना प्रभारी तेलीबांधा के नेतृत्व में पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान में जाकर मुखबीर द्वारा बताये गये हुलियों के आधार पर आरोपियों को चिन्हांकित किया गया। टीम द्वारा आरोपियों से बातचीत करने का प्रयास करने पर आरोपियान पुलिस को देखकर छिपते हुये भागने का प्रयास किये जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा गया। जिनके पास से पुलिस टीम ने 02 नग धारदार चाकू, 02 नग टार्च, 01 नग पेचकस, 04 नग लोहे का राॅड एवं पाईप, 01 नग आरी ब्लेड और नगदी 2700 रूपये तथा काले रंग के बैग में चिपकाने वाला टेप, मिर्ची पावडर, नमक पैकेट, बम-फटाखा एवं नायलाॅन का रस्सी को बरामद किया।श्री पटले ने बताया कि पुलिस की हिरासत में आए आरोपियों से उक्त हथियारों/सामानों के संबंध में पूछताछ करने पर वे लोग गोल-मोल जवाब देकर पुलिस टीम को लगातार गुमराह करने का प्रयास कर रहे थे, परंतु टीम द्वारा कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा बताया गया कि वे सभी मिलकर डकैती डालने की तैयारी कर रहे थे।

पकड़े गए आरोपी..

  1. राजा नायडू पिता स्व0 गणेश नायडू उम्र 34 साल निवासी पुराना काशीराम नगर तेलीबांधा रायपुर।
  2. शेख अजहर उर्फ विक्की पिता शेख अकरम उम्र 24 साल निवासी काशीराम नगर तेलीबांधा रायपुर।
  3. भूपेन्द्र उर्फ छोटू बाग पिता स्व0 भोजो बाग उम्र 22 साल निवासी काशीराम नगर तेलीबांधा रायपुर।
  4. राॅकी उर्फ राकेश पिता मनसुख उर्फ मनोज उम्र 29 साल निवासी लाभाण्डी तेलीबांधा रायपुर।
  5. गोपी उर्फ राहुल आहूजा पिता स्व0 किशोर आहूजा उम्र 25 साल निवासी गली नंबर 03 तेलीबांधा रायपुर।
Share This Article