छत्तीसगढ़ Rajnandgaon-Maharashtra बॉर्डर में IED ब्लास्ट, 2 जवान घायल…!

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

छत्तीसगढ़ Rajnandgaon-Maharashtra बॉर्डर में IED ब्लास्ट, 2 जवान घायल…!
राजनांदगांव । आज सुबह महाराष्ट्र के गढ़चिरौली के नक्सल मोर्चे में तैनात सी-60 फोर्स के जवानों पर नक्सलियों ने क्लेमोर माइन से हमला कर दिया। हमले में जवानों को मामूली चोंटे आई है। नक्सलियों द्वारा किया गया ब्लास्ट पूरी तरह से असफल रहा। इस हमले के बाद इलाके में फोर्स ने अपनी सर्चिंग तेज कर दी है। इस संबंध में DIG नक्सल रेंज डीआईजी अंकित गोयल ने कहा कि आज सुबह नक्सलियों ने हमला किया है। जवान सुरक्षित हैं। दो जवानों को मामूली चोटें पहुंची है। सर्चिंग अभियान के जरिये नक्सलियों की खोजबीन की जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक आज सुबह लगभग 6 बजे गढ़चिरौली के दोधराज थाना क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ सी-60 के जवान सर्चिंग पर निकले थे। उसी दौरान क्लेमोर माइन के जरिये नक्सलियों ने हमला कर दिया। जिससे दो जवान को हल्की चोटें पहुंची है। नक्सलियों ने भामरागढ़ के पामुल गौतम ब्रिज के नजदीक इस घटना को अंजाम दिया। जवानों की सतर्कता के चलते फोर्स को बड़ा नुकसान नहीं हुआ। बताया जा रहा है कि बारिश शुरू होते ही नक्सलियों की स्माल एक्शन टीम सक्रिय हो गई है। इस घटना के पीछे एक्शन टीम का ही हाथ होना माना जा रहा है।

Share This Article