मची अफरा तफरी : जिला अस्पताल में खड़ी एंबुलेंस में लगी भीषण आग

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement

दुर्ग: जिले से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां दुर्ग जिला अस्पताल परिसर में खड़ी एंबुलेंस में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते कार धु धु कर जलकर स्वाहा हो गई। मामला अल सुबह लगभग 5 बजे का बताया जा रहा है। आग लगने पर तत्काल दमकल विभाग को सूचना दी गई, दमकल की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।

बताया जा रहा है कि जिला अस्पताल में खड़ी एम्बुलेंस में जिस समय आग लगी उस समय एंबुलेंस में कोई मरीज या ड्राइवर सवार नहीं था। फिलहाल एंबुलेंस में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है, तो वहीं अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं।

Share This Article