BREAKING : नक्सलियों ने जवानों के लिए बिछाया था IED, चपेट में आने से ग्रामीण के पैर के उड़े चिथड़े

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

 बीजापुर :- छत्तीसगढ़ के बीजापुर से एकबार माओवादियों की कायराना करतूत सामने आ रही है, यहां नक्सलियों के लगाए गए प्रेशर IED की चपेट में आने से एक ग्रामीण बुरी तरह घायल हो गया, उसका दाहिना पैर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है, वहीं बाये पैर में भी गंभीर चोंटे आयी है। युवक को इलाज के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार ग्रामीण माड़वी नन्दा छुटवाई स्कूलपारा का निवासी है, जो अपने नीजि ट्रेक्टर से काम के सिलसिले से तर्रेम की ओर आ रहा था। छुटवाई और गुण्डम के मध्य तोयानाला के पास ट्रेक्टर रोक कर रोड किनारे पेशाब के लिये गया,

जहां माओवादियों के द्वारा लगाये गये प्रेशर IED की चपेट में आने से ग्रामीण बुरी तरह से घायल हो गया। तोयानाला के पास सड़क निर्माण कार्य चल रहा है, जहां जवानों के द्वारा सुरक्षा प्रदान की जा रही है,

माओवादियों के द्वारा सुरक्षाबलो को नुकसान पहुचाने की नीयत से IED लगाया गया था, ग्रामीण के घायल होने की सुचना पर जवानों ने त्वरित उपचार के लिए चिन्नागेलुर कैम्प लाया और ग्रामीण का उपचार किया गया, प्राथमिक उपचार उपरान्त बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल बीजापुर के लिए रवाना किया गया है।

Share This Article