रायपुर के आकाशवाणी का तबला वादक निकला चोर, आर्थिक परेशानी की वजह से एक साथ तीन वारदात को दिया अंजाम

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement

रायपुर। राजधानी  रायपुर के न्यू राजेंद्र नगर में हुए एक के बाद एक चेन स्नैंचिंग का आरोपी पकड़ा गया है।  रायपुर पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद चोर को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी का नाम कुमार पंडित है। जिसके पास से तीन चेन और घटना में इस्तेमाल की गई दोपहिया वाहन जब्त कर लिया गया है। आरोपित की गिरफ्तारी में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट टीम की अहम भूमिका रही।

 जानकारी के अनुसार आरोपी कुमार पंडित पेशे से तबला वादक है वह राजधानी रायपुर के आकाशवाणी केंद्र में तबला बजाने का काम करता है। कुमार पंडित पिछले कई महीनो से आर्थिक परेशानी से जूझ रहा है। इस वजह से उसने इस घटना को अंजाम दिया।

न्यू राजेंद्र नगर थाना प्रभारी जितेंद्र ताम्रकार ने बताया कि इलाके के अलग-अलग स्थानों में महिलाओं को निशाना बनाकर उनके गले से चेन खींचकर फरार बाइक सवार को पकड़ने के लिए पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Share This Article