छत्तीसगढ़ में शुरू हुआ स्मार्ट मीटर लगाने का काम, मोबाइल की तरह करने होंगे रिचार्ज…

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ विद्युत वितरण कम्पनी ने स्मार्ट मीटर लगवाने के काम शुरू करा दिया है। शुक्रवार को तोरवा विधुत कालोनी में विद्युत कर्मी के मकान में पहला मीटर लगाया गया।

विधुत कम्पनी ने राजधानी  रायपुर को छोड़ पूरे प्रदेश में स्मार्ट मीटर लगाने का काम जयपुर के जीनस फर्म को दिया है। तोरवा डिवीजन में 74 हजार उपभोक्ता है जिनके घरो के इलेक्ट्रॉनिक मीटर को चेंज कर यह स्मार्ट मीटर लगाया जाना है।

अफसर का कहना है कि स्मार्ट मीटर का पूरा काम ऐप के माध्यम से किया जा रहा इसलिए मीटर शिफ्टिंग कांड की तरह गड़बड़ी की गुंजाइश नही है। स्मार्ट मीटर के लगने से उपभोक्ताओं को बिल न मिलने की शिकायत से निजात मिलेगी।

माह के अंतिम दिन रात 12 बजे तक खपत का डाटा ऑनलाइन आते ही सम्बंधित उपभोक्ताओं को उनके पंजीकृत मोबाइल नम्बर पर बिल भेज दिया जाएगा। अभी यह पोस्टपेड रहेगा ताकि दिक्कत न हो माह दो माह बाद प्रीपेड कर दिया जाएगा।

Share This Article