CG Accident: भाई को स्टेशन लेने जा रहे तीन युवकों की तेज रफ़्तार कार पेड़ से टकराई, एक की मौत, दो घायल

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement

बालोद।भाई को रेलवे स्टेशन लेने जा रहे भाई की सड़क हादसे में मौत हो गई वहीं, दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा दल्लीराजहरा के चिखलकसा घोठिया मार्ग के पास हुआ. प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक तीन युवकों की तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा कर पलट गई. इस हादसे में 17 वर्षीय योगेश कुमार पिता गेंदलाल ख़ुरस्याम की मौके पर मौत हो गई.

पुलिस के मुताबिक घोठिया निवासी टीचर देवेंद्र ठाकुर जो भाजपा नेत्री अनिता कुमेटी का देवर है, उसका पुत्र यश ठाकुर जो  रायपुर से अपने घर आने ट्रेन से आ रहा था और ट्रेन से दल्लीराजहरा पहुंचा था इसको लेने देवेंद्र कुमेटी की कार लेकर 3 युवक दल्लीराजहरा जा रहे थे रास्ते में अनियंत्रित हो गई. कार पेड़ से टकरा कर पलट गई और घटना में योगेश कुमार पिता गेंदलाल ख़ुरस्याम ने मौके में दम तोड़ दिया.

Share This Article