अनवर ढेबर,अरविंद सिंह और एपी त्रिपाठी फिर इतने दिनों के लिए भेजे गए जेल..

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement

रायपुर। कथित शराब घोटाला केस में राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (ईओडब्ल्यू) ने जेल में बंद तीन आरोपियों अनवर ढेबर, एपी त्रिपाठी और अरविंद सिंह को गुरुवार को कोर्ट में पेश किया। 14 दिन की न्यायिक हिरासत का समय खत्म होने के बाद तीनों को कोर्ट लाया गया था, जहां ईओडब्ल्यू और बचाव पक्ष का तर्क सुनने के बाद कोर्ट ने तीनों को फिर से 14 दिन की रिमांड पर जेल भेज दिया है। कोर्ट ने न्यायिक रिमांड बढ़ाते हुए दोबारा 14 दिन के लिए न्यायिक रिमांड बढ़ा दी है।

दूसरी तरफ अनवर ढेबर ने कोर्ट में जमानत याचिका लगाई थी। कोर्ट ने 4 मई को सुनवाई की तारीख तय की है।दूसरी तरफ इस मामले में गिरफ्तार एक अन्य आरोपी त्रिलोक सिंह ढिल्लन उर्फ पप्पू ढिल्लन कोर्ट में पेश किया गया हे। ईओडब्ल्यू ने 6 दिन की रिमांड खत्म होने पर स्पेशल कोर्ट में पेश कर रिमांड बढ़ाने की मांग की है, जिसे कोर्ट ने स्वीकार करते हुए 6 दिन यानी 8 मई तक रिमांड बढ़ाते हुए आरोपी ईओडब्ल्यू को सौंप दिया है।

Share This Article