आरंग में भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल ने दिखाया दम, रोड शो के जरिए जनता से किया संपर्क, कार्यकर्ताओं ने बरसाए फूल

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

रायपुर लोकसभा सीट पर 7 मई को मतदान होना है। बीजेपी प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल और भाजपा कार्यकर्ता जोर-शोर से दिन-रात चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। इसी कड़ी में बृजमोहन अग्रवाल ने आरंग में रोड शो किया। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और आमजन मौजूद रहे। साथ ही उन्होंने जनता से राष्ट्रहित में भाजपा को वोट देने की अपील की।

 

बता दें कि रायपुर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल गांव-गांव जाकर पीएम मोदी के गारंटी के बारे में लोगों को जानकारी दे रहे है। और भाजपा के पक्ष में वोट करने की अपील कर रहे हैं। कल देर शाम बृजमोहन अग्रवाल ने आरंग में रोड शो कर जनसंपर्क किया। इस दौरान आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब बृजमोहन अग्रवाल के साथ नजर आए। रोड शो में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ देखने को मिली। वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुलडोजर पर चढ़कर फूल बरसाए।

 

इस अवसर पर  सनम जांगड़े, मंदिर हसौद मंडल अध्यक्ष कृष्णा वर्मा, आरंग मंडल अध्यक्ष देवनाथ साहु, समोदा मंडल अध्यक्ष नंदकुमार साहू समेत युवा मोर्चा और महिला मोर्चा के हजारों कार्यकर्ता जनसंपर्क अभियान में शामिल हुए।

 

7 मई को होगा मतदान

बता दें कि रायपुर सहित सात लोकसभा सीट के लिए 7 मई को मतदान होगा। रायपुर लोकसभा सीट भाजपा के लिए बेहद अहम माना जा रहा है। इस सीट में मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच है। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल, तो विकास उपाध्याय कांग्रेस प्रत्याशी हैं। रायपुर लोकसभा सीट का इतिहास काफी दिलचस्प रहा है। बीते 20 वर्षों से यहां भाजपा का कब्जा रहा है।

Share This Article