छत्‍तीसगढ़ के दंतेवाड़ा-नारायणपुर सीमा पर मुठभेड़, सात नक्‍सलियों के मारे जाने की खबर, रुक-रुक हो रही फायरिंग

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

दंतेवाड़ा। छत्‍तीसगढ़ के दंतेवाड़ा-नारायणपुर सीमा पर पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ की घटना सामने आई है। यह मुठभेड़ मुख्यमंत्री विष्‍णुदेव साय के बस्तर प्रवास के दौरान हुई। प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार इस मुठभेड़ में सात नक्सलियों के मारे जाने की जानकारी मिली है, जिसमें कुछ बड़े नक्सली नेता भी शामिल हैं।

मौके से बड़ी मात्रा में ऑटोमेटिक हथियार और विस्‍फोटक सामग्री बरामद किए गए हैं। मुठभेड़ के दौरान रुक-रुक कर फायरिंग हो रही है। पुलिस ने इलाके की सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ाने के लिए अतिरिक्त बल तैनात किया है।

मुठभेड़ में नक्‍सलियों के शव बरामद
जानकारी के अनुसार यह मुठभेड़ तब हुई जब नारायणपुर के अबूझमाड़ क्षेत्र में नक्‍सलियों की उपस्थिति की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने सर्चिंग अभियान शुरू किया। संयुक्त पुलिस पार्टी ने सर्चिंग अभियान के दौरान शुक्रवार सुबह नक्‍सलियों के साथ मुठभेड़ शुरू हो गई।

मुठभेड़ में सात नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। इस मुठभेड़ के दौरान मारे गए नक्सलियों के शव मौके पर बरामद किए गए हैं। साथ ही पुलिस ने AK-47, SLR और कई अन्य हथियार भी बरामद किए हैं।

मुठभेड़ के दौरान सभी पुलिस जवान सुरक्षित हैं। फिलहाल इलाके में सर्च अभियान को जारी है। अधिकारियों ने आश्वस्त किया है कि मुठभेड़ के दौरान पुलिस की तरफ से कोई नुकसान नहीं हुआ। मुठभेड़ की जानकारी मिलने के बाद अतिरिक्त बल भी मौके पर भेजा गया है ताकि नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई को जारी रखा जा सके।

Share This Article