वैलेंटाइन डे पर किसी भी प्रकार की गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं की जाएगी- आईजी डांगी

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement

बिलासपुर ।बिलासपुर रेंज के आईजी ने सभी पुलिस अधीक्षकों को निर्देशित किया है कि वेलेंटाइन डे के विरोध के नाम पर युवक युवतियों के आत्म सम्मान को ठोस पहुंचाने के लिए किसी भी प्रकार की गुंडागर्दी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करें। साथ कहा है कि वो वेलेंटाइन डे पर पुलिस बल की व्यवस्था को व्यक्तिगत रूप से देखे l सभी पुलिस अधिकारियों को मुख्यालय पर ही बने रह कर ऐसे लोगों की गतिविधियों पर नजर रखने का निर्देश दिया है। साथ ही कहा है कि ऐसे स्थानों की पहचान करके जहां पर युवा लोग इकठ्ठा होते है या हो सकते है ,चाहे वो पार्क हो, पिकनिक स्पॉट हो या अन्य धार्मिक स्थल वहां पुख्ता व्यवस्था जरूर लगाए।साथ यह भी निर्देश दिए है कि थाना स्तर पर गत वर्षों में इस दिन कोई घटना हुई हो तो उसको भी पुनः देख ले तथा ऐसे आरोपियों की पहचान भी कर ले जो आदतन है। कड़ी कार्यवाही करे। पुलिस अधीक्षकों को हिदायत दी गई है कि उनके क्षेत्र मे किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना नहीं होनी चाहिए।

Share This Article