विधायक शैलेश पांडे ने फिर मारी बाजी , अपने करीबियों को शासकीय महाविद्यालय की जनभागीदारी समिति का अध्यक्ष बनाने में हुए कामयाब

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement

बिलासपुर। विधायक शैलेश पांडे ने फिर से एक बार अपनी ताकत दर्शाई है ।उन्हें अपने दो करीबियों को बिलासपुर शहर के दो शासकीय महाविद्यालयों में जनभागीदारी समिति का अध्यक्ष नियुक्त करने में कामयाबी मिली है। प्रभारी मंत्री ताम्रध्वज साहू को मनाने में वे कामयाब रहे। उनकी अनुशंसा पर शासकीय बिलासा कन्या महाविद्यालय में एल्डरमैन अजरा खान को अध्यक्ष बनाया गया है, तो वही शासकीय जमुना प्रसाद वर्मा महाविद्यालय में काशी रात्रे जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष नियुक्त हुए हैं। अजरा खान का टिकट एन वक्त पर कटा था जिसके बाद शैलेश पांडे अपने करीबी को एल्डरमैन बनाने में भी कामयाब हुए थे। इसी तरह काशी रात्रे भी एल्डरमैन बनाए गए और इन दोनों को इस बार विधायक जनभागीदारी समिति का अध्यक्ष बनाने में भी कामयाब हुए हैं। यह दोनों ही एल्डरमैन विधायक शैलेश पांडे के करीबी माने जाते हैं। यह नियुक्ति उनके विरोधी खेमे के लिए बड़ा झटका है। यह दोनों मनोनीत अध्यक्ष आगामी 2 शिक्षा सत्र हेतु नियुक्त किए गए हैं।

Share This Article