दुनिया में दूसरा सबसे सस्ता पासपोर्ट बना भारत का, टॉप पर रहा UAE

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement

सिडनी।ऑस्ट्रेलिया की फर्म Compare the Market AUने दुनिया भर के पासपोर्ट की रैंकिंग को लेकर अध्ययन किया है जिसके अनुसार भारत का पासपोर्ट दुनिया में दूसरा सबसे सस्ता पासपोर्ट बन चुका है जबकि UAE का पासपोर्ट टॉप पर रहा है । स्टडी के अनुसार भारत के पासपोर्ट ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है।

स्टडी में सभी देशों के पासपोर्ट की तुलना से पता चला है कि भारत का पासपोर्ट दुनिया का दूसरा सबसे सस्ता पासपोर्ट है। ऑस्ट्रेलियाई फर्म के अध्ययन के अनुसार 10 साल की वैलिडिटी के लिए भारतीय पासपोर्ट की कीमत 18.07 डॉलर (1,505 रुपए) है, जबकि यूएई 5 साल के पासपोर्ट के लिए 17.70 डॉलर (1,474 रुपए) का शुल्क लेता है।

अध्ययन के अनुसार भारत का पासपोर्ट दूसरा सबसे सस्ता पासपोर्ट होने के साथ वैलिडिटी की साल भर की लागत के हिसाब से भी दुनिया का सबसे सस्ता पासपोर्ट है। ऑस्ट्रेलियाई फर्म ने अपनी स्टडी में विभिन्न देशों के पासपोर्ट की लागत को लेकर तुलना की है।स्टडी में पासपोर्ट की वैलिडिटी की हर साल लागत की भी तुलना की गई है।इसमें यह तुलना भी शामिल है कि किसी देश के पासपोर्ट का इस्तेमाल कर कितने देशों में वीजा फ्री एंट्री मिल सकती है।

Share This Article