अम्बिकापुर में NH-43 के रिपेयरिंग में भारी गड़बड़ी….
आधा-अधूरा कार्य करके मेजरमेंट करने से शहरवासी भड़के…

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में नेशनल हाईवे विभाग की कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। शहर से होकर गुजरने वाली NH-43 पर किए गए सड़क मरम्मत कार्य ने विभाग और ठेकेदार की दावों की पोल खोल दी। हालात यह रहे कि, बनाई गई सड़क सुबह होते-होते उखड़ गई, जिससे लोगों में आक्रोश है।

अम्बिकापुर में NH-43 के रिपेयरिंग में भारी गड़बड़ी….

शहर के सदर रोड इलाके में NH विभाग ने ठेकेदार से कराए गए पेच रिपेयरिंग कार्य की गुणवत्ता खराब पाई गई है। वहीं नवनिर्मित सड़क को बेलचा से समेटकर कचरा उठाने वाले ट्रैक्टर में भरकर ले जाना पड़ा। यह नजारा देखकर राहगीर और स्थानीय लोग हैरान रह गए।

NH-43 की जर्जर सड़क का मरम्मत कार्य जारी

बताया जा रहा है कि, लगभग 6 करोड़ रुपये की लागत से अंबिकापुर से होकर गुजरने वाली NH-43 की जर्जर सड़क का मरम्मत कार्य किया जा रहा है। जिस तरह से रातों-रात बनी सड़क सुबह उखड़ गई, उसने विभागीय अधिकारियों और ठेकेदार की मिलीभगत और भ्रष्टाचार को उजागर कर दिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि, हर बार करोड़ों रुपये खर्च करने के बावजूद सड़क की हालत जस की तस बनी रहती है।

Share This Article