आशियाना अपार्टमेंट में लगी भीषण आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

रायपुर। राजधानी के कबीर नगर थाना क्षेत्र के आशियाना अपार्टमेंट में भीषण आग लग गई. आग अपार्टमेंट के सी ब्लॉक की तीसरी मंजिल के मकान नंबर 302 में लगी. आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया. वहीं घटना की सूचना मिलते ही दमकल की 2 गाड़ियां मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया. वहीं क्षेत्रीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी. जब आग लगी उसे दौरान घर में ताला बंद था. परिवार के सभी लोग मुंबई गए हुए हैं. किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है.

कबीर नगर थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अविनाश आशियाना के तीसरे फ्लोर के सी ब्लॉक 302 नंबर मकान में आग लगी. आग पर काबू पा लिया गया है. आग शॉर्ट सर्किट से लगना बताया जा रहा है.

Share This Article