शादी समारोह में आपसी रंजिश के चलते चली गोली,एक घायल

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

गरियाबंद। जिले के अमरतरा गाँव में आपसी रंजिश के कारण शादी समारोह में गोली चलने का मामला सामने आया है। बता दें कि चतुर्वेदी परिवार में लड़के की शादी थी। सुबह करीब 10 बजे रिश्तेदार बारात के लिए निकले थे। इसी दौरान घर पर मौजूद कुछ रिश्तेदारों के बीच आपसी रंजिश को लेकर विवाद हो गया। पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों में 2 साल पहले पुराने विवाद को लेकर बहस हो गई। इसमें एक पक्ष ने देसी कट्टे से गोली दाग दी। आरोपी युवक की पहचान हो गई है, लेकिन वह फरार बताया जा रहा है। वहीं घायल युवक को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। फिलहाल वह सकुशल बताया जा रहा है।

Share This Article