23 अप्रैल को जांजगीर -चांपा के ग्राम जेठा में होगी पीएम मोदी की सभा, कमलेश जांगड़े के लिए करेंगे चुनावी सभा

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement

जांजगीर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आगमन 23 अप्रैल को जांजगीर चाम्पा लोकसभा के जिला सक्ती के ग्राम जेठा मे हो रहा है. जहां वे विशाल जनसभा को सम्बोधित करते हुए प्रत्याशी कमलेश जांगड़े के पक्ष मे उपस्थित जनता से आशीर्वाद मांगेंगे. 400 पार के लक्ष्य को लेकर देश की जनता के बीच मे अपनी बात को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कश्मीर से कन्याकुमारी तक देश के कोने कोने तक जा रहे है.

उनकी जनसभा को लेकर भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व ने बड़े स्तर से तैयारी शुरू कर दी है. उनके साथ मे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव सिंह उप-मुख्यमंत्री विजय शर्मा प्रभारी ओपी चौधरी सहित प्रदेश व जिला स्तर के सभी नेतागण मौजूद रहेंगे. उनके आगमन को लेकर क्षेत्र के आमजन व भाजपा कार्यकर्ताओ मे हर्ष व्याप्त है.

Share This Article