छग में लॉकडाउन का दिख रहा असर, लेकिन रायपुर- बिलासपुर -सरगुजा में हालात चिंताजनक- मंत्री संहिदेव
मनोज शुक्ला,रायपुर। स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने कहा कि लॉकडाउन लगने के बाद सकारात्मक प्रभाव दिख रहा है. छत्तीसगढ़ में संक्रमण कम हो रहा है. रायपुर और दुर्ग संभाग में सबसे ज्यादा केसेस थे. अब इन जिलों में कम हो रहे हैं.सिंहदेव ने कहा कि बिलासपुर और सरगुजा संभाग में चिंता बनी हुई है. सरगुजा और बिलासपुर में कोरोना के केस बढ़ रहे हैं. कडाउन के हटते ही लोगों को जागरूक होना पड़ेगा. लोग अगर लापरवाही बरतना शुरू कर देंगे तो फिर से कोरोना का ग्राफ बढ़ जाएगा. प्रदेश में लॉकडाउन खुलने के बाद एहतियात बरतना जरूरी है, जिससे कोरोना को मात दे सकें.सिंहदेव ने कहा कि लॉकडाउन खुलने के बाद हमको अपने व्यवहार में बदलाव लाना पड़ेगा, लेकिन लॉकडाउन के नियमों का पालन भी करना है. घर से बाहर तभी निकलें जब आवश्यकता हो. कोरोना गाइडलाइन लाइनों का पालन करें, तभी छत्तीसगढ़ कोरोना से जीत सकता है.


