Aaj Ka Rashifal : कन्या, वृश्चिक राशिवालों के लिए आज टाइम सोने पर सुहागा, मेष, मीन की लाइफ में उथल-पुथल, हरी वस्तु रखें पास

राजेन्द्र देवांगन
3 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Aaj Ka Rashifal,सूर्य और  गुरु मेष राशि में। चंद्रमा कर्क राशि में। केतु कन्या राशि में। शनि और मंगल कुंभ राशि में। बुध,शुक्र और राहु मीन राशि के गोचर में चल रहे हैं।

Rashifal (राशिफल)

मेष राशि– स्वास्थ्य पहले से बेहतर। प्रेम, संतान का स्थिति बहुत अच्छी। भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि। थोड़ा कलह से बचें। बाकी सारी स्थिति आपकी फेवरेबल हो रही है। सूर्य को जल देते रहें।

वृषभ राशि– व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। व्यावसायिक कुछ नयापन होने जा रहा है, जो शुभ होगा। अपनों का साथ होगा। स्वास्थ्य ठीक-ठाक। प्रेम, संतान अभी मध्यम है। व्यापार आपका ठीक चल रहा है। हरी वस्तु पास रखें।

मिथुन राशि- स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। प्रेम,संतान पहले से बेहतर। व्यापार भी अच्छा है। अभी निवेश करने से बचें। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कर्क राशि– आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। ऊर्जावान बने रहेंगे। जरुरत के हिसाब से वस्तुएं जीवन में उपलब्ध होंगी। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार पहले से बेहतर। एंजॉय करिए। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि– मन चितिंत रहेगा। खर्च की अधिकता रहेगी। स्वास्थ्य सुधर चुका है। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार बहुत अच्छा। शिवजी का जलाभिषेक करना शुभ होगा।

कन्या राशि– आय में आशातीत बढ़ोतरी। शुभ समाचार की प्राप्ति। यात्रा में लाभ। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार बहुत अच्छा। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

तुला राशि– व्यावसायिक सुधार होगा। पिता का साथ होगा। सरकारी तंत्र का लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। शिवजी को प्रणाम करते रहें।

वृश्चिक राशि- भाग्यवश कुछ काम बनेंगे। रुका हुआ कार्य चलने लगेगा। यात्रा का योग बनेगा। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी। व्यापार बहुत अच्छा। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि– परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान पहले से बेहतर। व्यापार भी अच्छा। सफेद वस्तु शिवजी को अर्पित करें या जलाभिषेक करें। शुभ होगा।

मकर राशि–  जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा। काली जी को प्रणाम करें।

कुंभ राशि– शत्रु परास्त होंगे। रुका हुआ कार्य विघ्न-बाधा के साथ आगे बढ़ेगा। स्वास्थ्य नरम-गरम। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार अच्छा। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि– भावुकता पर नियंत्रण रखें। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं से बचें। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम,संतान मध्यम। व्यापार ठीक है। शिवजी को प्रणाम करते रहें।

Share This Article