बिलासपुर। खरीदी केंद्रों में धान की तौलाई और पलटाई के नाम पर किसानों से केंद्र प्रभारियों द्वारा एक मनमाने तरीके से राशि ली जा रही है। धान खरीदी के पहले दिन अपेक्स बैंक के चेयरमैन बैजनाथ चंद्राकर को किसानों ने अपनी परेशानी बताई। नाराज अध्यक्ष ने बैंक के अफसरों को इस संबंध में पड़ताल करने और रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया है। उनके निर्देश का फौरीतौर पर असर भी हो रहा है बुधवार को अपेेक्स बैंक रायपुर से अधिकारियों की टीम जिले की खरीदी केंद्रों में पहुंची। अलग-अलग टीम बनाकर अफसरों ने पड़ताल करना शुरू किया है। खरीदी की व्यवस्था के अलावा धान की तौलाई और बारदाना से दूसरे बारदाना में धान पलटने के एवज में हमालों द्वारा किसानों से राशि ली जा रही है। शासन की नजरों में यह अवैध वसूली है। खरीदी केंद्रों में किसानों के धान की तौलाई और उसके बाद एक से दूसरे बारदाना में धान को पलटने के लिए हमालों को अलग से राशि दी जा रही है। खरीदी केंद्र प्रभारी द्वारा अपनी अलग व्यवस्था चलाई जा रही है। यहां किसानों से धान तौलाई और पलटाई के नाम पर प्रति तौल अलग से शुल्क तय कर दिया है। किसान मजबूरी में शुल्क दे रहे है। शुल्क ना देने पर या तो किसानों का धान तौल नहीं किया जा रहा है या फिर किसानों का नाम वेटिंग में डाल दिया जाता
अपैक्स बैंक की टीम पहुंची धान संवर्धन केंद्र ,जांच जारी
