चुनाव से पहले MP में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व CM कैलाश जोशी के बेटे जल्द थामेंगे BJP का दामन,,,,!

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

चुनाव से पहले MP में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व CM कैलाश जोशी के बेटे जल्द थामेंगे BJP का दामन,,,,! लोसकभा चुनाव से पहले मध्यप्रदेश कांग्रेस में इस्तीफों का दौर जारी है। बीते दिनों कांग्रेस नेता और पूर्व केंन्द्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, पूर्व विधायक संजय शुक्ला ने बीजेपी का दामन थाम लिया था और अब कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगने वाला है। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी के बेटे दीपक जोशी आज बीजेपी में शामिल होने वाले है। दीपक जोशी मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा से कांग्रेस में आए थे, लेकिन अब उनकी बीजेपी में वापसी हो रही है।
दीपक जोशी तीन बार के विधायक है। उन्होंने 6 मई 2023 को कमलनाथ के नेतृत्व में कांग्रेस ज्वाइन की थी। कांग्रेस में आने के बाद उन्होंने खातेगांव से चुनाव लड़ा था, लेकिन हार गए थे। दीपक जोशी के अलावा गुनौर पूर्व विधायक शिवदयाल बागरी, खुरई पूर्व विधायक अरुणोदय चौबे भी भाजपा में शामिल होंगे। कांग्रेस में आने के बाद दीपक जोशी ने कहा था कि बीजेपी ने उनके पिता की प्रतिमा लगाने में उदासीनता दिखाई है। इसलिए वह कांग्रेंस में जा रहे है। खबर है कि दीपक जोशी बीजेपी में शामिल होना चाहते है, लेकिन बीजेपी ने उनको पार्टी में शामिल कराना अभी फिलहाल के लिए टाल दिया है।
आपको बता दें कि गुनौर विधानसभा सीट से कांग्रेस के पूर्व विधायक शिवदयाल बागरी भी आज बीजेपी का दामन थामेंगे। बागरी 2018 में गुनौर से विधायक रहे है। उन्होंने 2023 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस से टिकट की दावेदारी की थी, लेकिन उन्हें टिकट नहीं मिला। इसी को लेकर वह नाराज चल रहे थे। वही खुरई सीट से कांग्रेस विधायक रहे अरूणोदय चौबे भी बीजेपी का दामन थाम रहे है। अरूणोदय चौबे खुरई सीट से विधायक रहे है। चौबे को पूर्व सीएम कमलनाथ का करीबी माना जाता है। चौबे ने विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी से इस्तीफा दे दिया था।

Share This Article