CG : नाबालिग से दरिंदगी : राइस मिल में नाबालिग को बनाया हवस का शिकार, अकेला पाकर दिया वारदात को अंजाम, फिर जो हुआ…..

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement

कांकेर। जिले में एक नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। एक दरिंदे ने नाबालिग को राइस मिल में अपनी हवस का शिकार बनाया। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. यह मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

कांकेर के कोतवाली थाना अंतर्गत स्थित एक राइस मिल में नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना हुई। इस घटना की सूचना नाबालिग ने अपने परिजनों को दी।  जिसके बाद नाबालिग अपने परिजनों के साथ थाने में पहुंचकर दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया। जिसके बाद कोतवाली पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दुष्कर्म करने वाले आरोपी का नाम लालटुन है, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

Share This Article