तेलंगानाः बीआरएस MLA की बेकाबू कार डिवाइडर से जा टकराई, हादसे में चली गई जान..!

राजेन्द्र देवांगन
3 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

तेलंगानाः बीआरएस MLA की बेकाबू कार डिवाइडर से जा टकराई, हादसे में चली गई जान..!
तेलंगाना की सिकंदराबाद कैंट सीट से बीआरएस विधायक जी. लस्या नंदिता की शुक्रवार (23 फरवरी) को सड़क हादसे में मौत हो गई है. वह महज 36 साल की थीं. हैदराबाद के नेहरू आउटर रिंग रोड पर उनकी कार हादसे का शिकार हो गई. विधायक लस्या नंदिता की कार बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई. हादसे के बाद सामने आई तस्वीर में देखा जा सकता है कि उनकी कार का अगला हिस्सा चकनाचूर हो गया है. 
विधायक लस्या नंदिता के साथ हुए इस सड़क हादसे में उनके ड्राइवर को भी गंभीर चोटें आई हैं. नंदिता पांच बार के विधायक जी सायान्ना की बेटी थीं, जो पांच बार के विधायक थे. वह खुद सिकंदराबाद कैंट सीट से पांचवीं बार विधायक बने थे. हालांकि, फरवरी 2023 में उनका निधन हो गया, जिसके बाद तेलंगाना में हुए विधानसभा चुनाव में बीआरएस ने लस्या नंदिता को सिकंदराबाद से टिकट दिया. नंदिता ने बीजेपी उम्मीदवार को 17 हजार वोटों से हराकर जीत हासिल की थी. 
10 दिन पहले भी हुईं हादसे का शिकार

हालांकि, ये पहली बार नहीं है, जब नंदिता को सड़क हादसे का शिकार होना पड़ा. इस महीने 13 फरवरी को नारकेटपल्ली में हुए सड़क हादसे में वह बाल-बाल बची थीं. इस सड़क हादसे में उन्हें मामूली चोटें आई थीं. दरअसल, वह 10 दिन पहले ही पूर्व मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव की सार्वजनिक बैठक में भाग लेने के लिए नलगोंडा जा रही थीं. इस दौरान नलगोंडा जिले के नारकेटपल्ली में उनकी कार हादसे का शिकार हो गई, जिसमें उनके होम गार्ड जी किशोर की मौत हो गई. 
कुछ महीने लिफ्ट में फंस गई थीं विधायक नंदिता
वहीं, पिछले साल दिसंबर में नंदिता सात लोगों के साथ लिफ्ट में फंस गई थीं. ओवरलोड होने की वजह से लिफ्ट गिर गई, जिसके चलते वे उसके अंदर ही फंस गए. यह घटना 24 दिसंबर को बोवेनपल्ली के एक अस्पताल में हुई, जहां नंदिता अस्पताल की सालगिरह समारोह में शामिल होने गई थीं. विधायक के एक करीबी सहयोगी ने बताया कि वे लोग 20 मिनट से ज्यादा समय तक लिफ्ट में फंसे रहे. इसके बाद उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला गया. 

Share This Article