CG Crime : नक्सलियों ने गला रेतकर ग्रामीण को उतारा मौत के घाट, सड़क पर फेंका शव, पुलिस जांच में जुटी..!

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

CG Crime : नक्सलियों ने गला रेतकर ग्रामीण को उतारा मौत के घाट, सड़क पर फेंका शव, पुलिस जांच में जुटी..!
सुकमा। जिले में नक्सलियों ने पुलिस की मुखबिरी करने के शक में एक युवक की हत्या कर दी है। युवक का गला रेत कर शव को सड़क पर फेंक दिया है। शव के पास नक्सलियों ने पर्चे भी फेंके हैं। नक्सलियों की कोंटा एरिया कमेटी ने वारदात को अंजाम दिया है। मामला भेज्जी थाना क्षेत्र …

सुकमा। जिले में नक्सलियों ने पुलिस की मुखबिरी करने के शक में एक युवक की हत्या कर दी है। युवक का गला रेत कर शव को सड़क पर फेंक दिया है। शव के पास नक्सलियों ने पर्चे भी फेंके हैं। नक्सलियों की कोंटा एरिया कमेटी ने वारदात को अंजाम दिया है। मामला भेज्जी थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, युवक का नाम पोडियम जोगा है, जो कि नक्सल प्रभावित गांव पालामडगु का रहने वाला था। नक्सलियों ने इसे गांव से अगवा किया था। इसे इलाके के जंगल में लेकर गए। जहां पहले पिटाई की, फिर पुलिस का मुखबिर बताकर गला रेत दिया। वारदात के बाद नक्सलियों ने शव को सड़क पर फेंक दिया है। फिलहाल इस मामले में आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है।

Share This Article