बढ़ती जन भागीदारी के साथ ‘‘ हर घर तिरंगा ‘‘ अभियान एक जन आंदोलन में रूपांतरित हो गया है :रतिकान्त बेहेरा, कमाण्डेन्ट, द्वितीय वाहिनी..!

राजेन्द्र देवांगन
5 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

बढ़ती जन भागीदारी के साथ ‘‘ हर घर तिरंगा ‘‘ अभियान एक जन आंदोलन में रूपांतरित हो गया है :रतिकान्त बेहेरा, कमाण्डेन्ट, द्वितीय वाहिनी..!
सुकमा  अरविंद राय, पुलिस उपमहानिरीक्षक, रेंज सुकमा, केरिपुबल के मार्गदर्शन में  रति कान्त बेहेरा कमाण्डेन्ट 02 बटालियन, केरिपुबल के नेतृत्व में वाहिनी के अधिकारियों अधिनस्थ अधिकारियों एवं जांबाज जवानों के द्वारा “आजादी के अमृत महोत्सव के तहत “मेरी माटी मेरा देश” जिसका टैगलाइन है “मिट्टी को नमन वीरों का बंदन” एवं “हर घर तिरंगा” कार्यक्रम का आयोजन जिला सुकमा (छ.ग.) के विभिन्न तहसीलो के अलग-अलग पंचायतों में किया गया। इस भव्य कार्यक्रम का उद्देश्य देश की स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित किए जा रहे हर घर तिरंगा एवं “मेरी माटी मेरा देश” कार्यक्रम को सफल बनाना था व उसमें जन भागीदारी शामिल करना था।


इस कार्यक्रम का आयोजन रति कान्त बेहेरा, कमाण्डेन्ट, द्वितीय वाहिनी के नेतृत्व में जिला प्रशासन व नेहरू युवा केन्द्र के सहयोग से ए कम्पनी के द्वारा ग्राम-झापड़ा में श्री मास्कर भट्टाचार्य उप कमाण्डेन्ट, के.रि. पु.बल, श्री जोगा बरसे सरपंच, वार्ड पंच व गगलू नाग सचिव, बी कम्पनी के द्वारा फुलबगड़ी पंचायत के ग्राम सेलूपारा में श्री राकेश कुमार ठाकुर सहा कमाण्डेन्ट, क.रिपुबल, निरीक्षक दीपक ठाकुर फुलबगड़ी थाना प्रभारी, पदमा राव सचिव, डी / मुख्यालय कम्पनी के द्वारा ग्राम पंचायत गोंगला में निरीक्षक संतोष कुमार, के.रि.पु. बल, बलवंत सिंह मारको, मुख्य कार्यपालक अधिकारी जनपद पंचायत सुकमा, आयता राम बुंगरी सरपंच, जगदीश नायक सचिव, ई कम्पनी के द्वारा डोडपाल पंचायत के ग्राम गोरपारा मे निरीक्षक श्रीरंजन एस. के. रि.पु. बल. सरपंच हुगा बेट्टी, सचिव राजकुमार कोड़ी एवं एक कम्पनी के द्वारा ग्राम पंचायत रामाराम में श्री अनामी शरण द्वितीय कमान अधिकारी, केरिपुबल, सरपंच आमदे मरकम सचिव सीताराम कश्यप व सभी ग्राम पंचायत के सम्मानीय नागरीकों के सहयोग से जिला सुकमा (छ.ग.) में वृहत जनभागिदारी के साथ भव्य तरीके से मनाया गया

इस कार्यक्रम का मकसद देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले योद्धाओं को श्रद्धाजलि देना था। इस कार्यक्रम में भाग लेने वाले समस्त ग्रामीण एवं केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के सदस्यों के द्वारा गुट्टी भर मिट्टी लेकर पंचप्राण का शपथ भी लिया गया जो इस प्रकार है:-

1. भारत को 2047 तक आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने के सपने को साकार करेंगे। 2. गुलामी की मानसिकता को जड़ से उखाड़ फेकेंगे। 3. देश की समृद्ध विरासत पर गर्व करेंगे।

4. भारत की एकता को सुदृढ़ करेंगे और देश की रक्षा करने वालों का सम्मान करेंगे।

5. नागरिक होने का कर्तव्य निभायेंगे

एवं अपनी मातृभूमि की स्वतंत्रता, अखण्डता व गौरव की रक्षा के लिए अपने प्राणों का न्योक्षावर व शहादत देने वाले वीरों की याद में ग्राम वासियों द्वारा प्रत्येक पंचायत में “शिलाफलकम’ की स्थापना की गई। इसके बाद राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया तथा राष्ट्र गान गाया गया। इस दौरान झापड़ा के शहीद वीर एवं श्री लछ्छु राम पोडीयामी (आरक्षक सं0-493) को श्रद्धांजली दिया गया व उनके पिताजी श्री पोडीयामी हिडमा राम के स्थानीय परम्परा के अनुसार सम्मानित किया गया। प्रत्येक पंचायत में अमृत वाटिका बनाया गया जिसमें 75 किस्म के पौधे लगाया गया साथ ही अमृत सरोवर भी बनाया गया।

इस अवसर पर श्री रवि कान्त बेहेरा, कमाण्डेन्ट, 02 बटालियन, के. रि.पु. बल ने सभी अधिकारियों, अधिनस्थ अधिकारियों, जाबाज जवानों एवं सुकमा जिले के समस्त ग्राम वासियों को “आजादी के अमृत महोत्सव” अभियान के दौरान “मेरी माटी मेरा देश एवं हर घर तिरंगा” कार्यक्रम में भाग लेने के लिए एवं इसे भव्यता प्रदान करने लिए ढेरों शुभकामनाएं दी। उन्होंने यह भी बताया कि द्वितीय वाहिनी नियमित रूप से इस तरह के कार्यकर्मों का आयोजन कर देश की स्वतंत्रता, अखण्डता व गौरव की रक्षा के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगी।

Share This Article