कांग्रेस में बड़ी संगठनात्मक सर्जरी, कुमारी सैलजा बनीं छत्तीसगढ़ प्रभारी, रंधावा को मिली राजस्थान की जिम्मेदारी…!

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में बदला प्रभारी, कुमारी शैलाजा को मिली जिम्मेदारी..!


नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने संगठनात्मक सर्जरी शुरू कर दी है। बिहार कांग्रेस अध्यक्ष के बाद अब अन्य राज्यों में भी बड़े स्तर पर फेरबदल किए गए हैं। खड़गे ने पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा को पार्टी का महासचिव और छत्तीसगढ़ का प्रभारी नियुक्त किया। वहीं, पंजाब के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा को राजस्थान का प्रभारी नियुक्त किया है।

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने आदेश जारी कर इस संबंध में जानकारी दी है। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की पूर्व अध्यक्ष सैलजा को पी एल पुनिया के स्थान पर छत्तीसगढ़ का प्रभारी बनाया गया है। वहीं पंजाब के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा को अजय माकन की जगह राजस्थान प्रभारी बनाया गया है। रंधावा को स्टीयरिंग कमेटी का सदस्य भी बनाया गया है। 

इसके अलावा गुजरात कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शक्तिसिंह गोहिल के दिल्ली के अलावा हरियाणा का प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसके पहले विवेक बंसल हरियाणा के प्रभारी थे। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने ये नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू की है। 

साथ ही कांग्रेस अध्यक्ष ने गुरदीप सिंह सप्पल को पवन कुमार बंसल के साथ प्रशासनिक विभाग का इंचार्ज नियुक्त किया है। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट के बीच टकराव को देखते हुए राजस्थान में पार्टी को एकजुट रखकर विभिन्न विषयों का हल निकालना रंधावा के लिए बड़ी चुनौती होगी। माकन ने सितंबर महीने में जयपुर में कांग्रेस विधायक दल की बैठक से इतर गहलोत के समर्थक विधायकों द्वारा समानांतर बैठक करने से जुड़े घटनाक्रम को लेकर पिछले दिनों प्रभारी का पद छोड़ने की पेशकश की थी।

Share This Article