CG NAXAL BREAKING : पोमरा जंगल मुठभेड़ को लेकर माओवादियों ने फिर जारी किया प्रेस नोट, इस बात का दावा…!

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement

माओवादियों ने फिर जारी किया प्रेस नोट, इस बात का दावा…!

पश्चिम बस्तर डिवीजन कमेटी के सचिव मोहन ने जारी किया प्रेस नोट,इस बार 26 नंवबर को हुए मुठभेड़ में मारे गए 4 माओवादियों में से तीन को माना पार्टी सदस्य और चौथे को बताया मरीज,जिसका नक्सली कर रहे थे ईलाज

पिछले प्रेस नोट में माओवादियों ने मारे गए चारों को बताया था पार्टी सदस्य

माओवादी नेता ने कहा,पुलिस ने उनके डॉक्टर टीम पर किया था घेर कर हमला

इस हमले में माओवादियों की ACM और डिवीजन डॉक्टर टीम की इंचार्ज सुक्की,मन्नी PM CNM और लाली PM बारसूर एरिया पूर्वी बस्तर के मारे जाने की कही बात जबकि चौथे को बताया ग्रामीण जिसका नक्सली कैम्प में चल रहा था ईलाज

माओवादी नेता ने इस मुठभेड़ के बाद 2 से 8 दिसम्बर तक जोर शोर से PLGA की 22 वीं वर्षगाँठ मनाने की कही बात

गांव गांव में बुनियादी सुविधाओं के साथ स्कूल आश्रम और अस्पताल खोलने के बजाय बीजापुर जगह जगह कैम्प खोलकर बस्तर को छावनी बनाने का पुलिस और सरकार पर लगाया आरोप

Share This Article