Chhattisgarh-durg :
तस्कर के पास मिले दुर्लभ प्रजाति के कछुए, देखते ही हैरान रह गए लोग…नागपुर से लाकर भिलाई में महंगे दामों में बेचते थे आरोपी…6 कछुआ तस्कर गिरफ्तार…

राजेन्द्र देवांगन
3 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
ब्यूरो रिपोर्ट राजेश देवांगन

Chhattisgarh-durg :
तस्कर के पास मिले दुर्लभ प्रजाति के कछुए, देखते ही हैरान रह गए लोग…नागपुर से लाकर भिलाई में महंगे दामों में बेचते थे आरोपी…6 कछुआ तस्कर गिरफ्तार

दुर्ग जिले में कछुआ तस्करी करने वाला रैकट सक्रिय है। ये कछुआ तस्कर नागपुर महाराष्ट्र से कछुआ लाकर दुर्ग भिलाई व आसपास के क्षेत्र में बेचते थे। भिलाई की नेवई पुलिस ने कछुआ की तस्करी करने वाले 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक कछुआ जब्त किया है, जिसे बेचने के लिए ये लोग ग्राहक तलाश कर रहे थे। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों में चार आरोपी नागपुर महाराष्ट्र के रहने वाले हैं। वहीं दो तस्कर भिलाई क्षेत्र के हैं। नेवई थाना प्रभारी ममता अली शर्मा ने बताया कि उन्हें मुखबिर से सूचना मिली थी की मैत्री गार्डन के पास कुछ लोग कछुआ बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहे हैं। सूचना मिलने पर खुद नेवई थाना प्रभारी ममता अली शर्मा मैत्री गार्डन के पास पहुंची।
थाना प्रभारी ने 6 संदेहियों को बुलाकर पूछताछ किया और उनकी तलाशी ली। इसमें उनके पास से एक कछुआ मिला। उसे वो लोग बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहे थे। आरोपियों ने बताया कि वे लोग नागपुर महाराष्ट्र से कछुआ लाकर यहां उसकी तस्करी करते हैं।
कछुआ की पहचान के लिए वन विभाग के अधिकारियों को बुलाया
बताया जा रहा है कि जो कछुआ पुलिस ने आरोपियों के पास से पकड़ा है वह विशेष प्रजाति का था। आरोपियों का कहना था कि इस कछुए की काफी डिमांड है और इसके उन्हें अच्छे दाम मिलने वाले थे। इसके बाद नेवई पुलिस ने वन विभाग को इसकी सूचना दी। वन विभाग के अधिकारी वहां आए और कछुआ को जब्त किया। साथ ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई भी की गई।
ये आरोपी हुए गिरफ्तार
गिरफ्तार आरोपियों में नागपुर महाराष्ट्र निवासी श्रीराम आसेकर (62 वर्ष), देवीदास मिश्रा (62 साल), ओम प्रकाश वैष्णव, मनीष कौशिक (35 साल), पांच रास्ता सुपेला भिलाई निवासी निखिल टंडन (23 साल) और कांट्रैक्टर कालोनी निवासी सुपेला भिलाई निवासी कमलेश यादव (23 साल) शामिल हैं।

Share This Article