IED ब्लास्ट, CRPF का जवान शहीद:एरिया डोमिनेशन पर निकले थे जवान, लौटते समय प्रेशर IED की चपेट में आया

राजेन्द्र देवांगन
3 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

IED ब्लास्ट, CRPF का जवान शहीद:एरिया डोमिनेशन पर निकले थे जवान, लौटते समय प्रेशर IED की चपेट में आया

ब्यूरो रिपोर्ट सिरोज विश्वकर्मा

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में प्रेशर IED की चपेट में आने से CRPF का एक जवान शहीद हो गया है। शहीद जवान का नाम सत्यपाल सिंह है। वो हरियाणा के रोहतक का रहने वाला था। पार्थिव शरीर को जिला मुख्यालय लाने की तैयारी चल रही है। बीजापुर के SP आंजनेय वार्ष्णेय ने मामले की पुष्टि की है। मामला पामेड़ थाना क्षेत्र का है।

प्रेशर IED की चपेट में आया जवान

जानकारी के मुताबिक, बुधवार को CRPF के जवान एरिया डोमिनेशन के लिए धर्मारम से चिंतावगु की तरफ निकले हुए थे। यह इलाका पूरी तरह से नक्सलियों का गढ़ है। लौटते वक्त चिंतावगु नदी के पास CRPF जवान सत्यपाल सिंह का पैर प्रेशर IED की चपेट में आ गया। धमाका इतना जबरदस्त था कि जवान ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

बताया जा रहा है कि, अन्य जवान फिलहाल सुरक्षित हैं। शहीद जवान सत्यपाल सिंह के पार्थिव शरीर को बीजापुर जिला मुख्यालय लाने की तैयारी चल रही है। बीजापुर के SP ने बताया कि अंदरूनी इलाका है। शव को लाने में करीब 3 से 4 घंटे का वक्त लग जाएगा।

तीन महीने पहले शहीद हुए थे 3 जवान

3 महीने पहले भी नक्सलियों ने कायराना हरकत की थी। तीन पहले छत्तीसगढ़-ओडिशा की सीमा पर सुरक्षाबलों की नक्सलियों से मुठभेड़ हुई थी। उस मुठभेड़ में CRPF के 3 जवान शहीद हो गए थे। दरअसल RPF की रोड ओपनिंग पार्टी (ROP) ड्यूटी पर निकली थी। उसी दौरान हमला हो गया था। जवानों ने भी नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब दिया था।

नक्सली जवानों को नुकसान पहुंचाने पहले भी इस तरह की हरकत करते रहे हैं। माओवादी जवानों को नुकसान पहुंचने इसी तरह से कई जगह IED प्लांट करते हैं। इसी प्रेशर IED की वजह से कई जवानों की जान जा चुकी है। साथ ही कई जंगली जानवर भी इसकी चपेट में आ चुके हैं। सर्चिंग पर निकलने वाले जवानों को इसको लेकर विशेष तौर पर सतर्क रहना पड़ता है। नक्सली इस IED को ज्यादातर पगडंडी रास्ते या ऐसे स्थान पर प्लांट करते हैं, जहां पर जवानों का मूवमेंट ज्यादा होता है।

Share This Article