संभाग स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक खेल 12 से 14 दिसम्बर तक बहतराई स्टेडियम में

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement


संभाग स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक खेल 12 से 14 दिसम्बर तक बहतराई स्टेडियम में

ज़िला ब्यूरो प्रमुख हरीश माड़वा


बिलासपुर, 6 दिसम्बर 2022/छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक का संभाग स्तरीय खेल उत्सव 12 से 14 दिसम्बर तक स्वर्गीय बी.आर.यादव स्मृति स्टेडियम बहतराई में होगा। संभाग के अंतर्गत शामिल जिलों से लगभग 500 खिलाड़ी, प्रशिक्षक एवं अधिकारी इसमें शामिल होंगे। संभागायुक्त डॉ.संजय अलंग ने इन खेलों के सफल आयोजन के लिए अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है। स्टेडियम एवं खिलाड़ियों के आवास स्थलों की साफ-सफाई, पेयजल, टॉयलेट, मंच निर्माण, मैदान की तैयारी एवं फर्नीचर की व्यवस्था आयुक्त नगर पालिक निगम को सौंपी गई है। आयोजन स्थल पर एम्बुलैंस सहित चिकित्सा कर्मियों की तैनाती के लिए सीएमएचओ, महिला एवं पुरूष आरक्षकों की व्यवस्था के लिए जिला पुलिस अधीक्षक, रेलवे स्टेशन से आवास स्थल एवं स्टेडियम तक आने-जाने के लिए बस व्यवस्था के लिए आरटीओ, प्रत्येक खेल के लिए निर्णायक एवं नोडल अधिकारी के लिए जिला शिक्षा अधिकारी, भोजन के लिए जिला खाद्य नियंत्रक सहित लोक निर्माण विभाग, विद्युत विभाग एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग को संपूर्ण समन्वयक का दायित्व सौंपा गया है।

Share This Article