माओवादियों ने फिर खेला खूनी खेल:दिन दहाड़े धारदार हथियार से युवक की गला रेतकर की हत्या, पुलिस मुखबिरी के शक में मारा

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

ब्यूरो रिपोर्ट सिरोज विश्वकर्मा

माओवादियों ने फिर खेला खूनी खेल:दिन दहाड़े धारदार हथियार से युवक की गला रेतकर की हत्या, पुलिस मुखबिरी के शक में मारा
छ्त्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में शनिवार को माओवादियों ने एक बार फिर से खूनी खेल खेला है। दिन दहाड़े एक युवक की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी है। वारदात को अंजाम देने के बाद माओवादी जंगल की तरफ भाग गए हैं। बताया जा रहा है कि माओवादियों ने युवक पर पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाकर वारदात को अंजाम दिया है। मामला जिले के फरसेगढ़ थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, शनिवार को इलाके का एक युवक राकेश गोटा अपने कुछ काम से घर के बाहर एक गांव की तरफ गया हुआ था। इस बीच माओवादी इस पर पहले से ही नजर बनाकर रखे हुए थे। मौका पाकर करीब 8 से 10 माओवादियों ने धारदार हथियार से युवक का गला रेत दिया। हत्या के बाद शव को गांव के नजदीक फेंक कर भाग गए। ग्रामीणों ने हत्या की सूचना पुलिस को दी। वहीं मौके के लिए सुराक्षाबलों को भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share This Article