बिग ब्रेकिंग :-फिर चाकूबाजी : अंतड़िया बाहर आईं, घायल अपोलो में भर्ती, परिवार ने पुलिस पर लगाया सुस्ती आरोप …..

राजेन्द्र देवांगन
3 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिग ब्रेकिंग :-फिर चाकूबाजी : अंतड़िया बाहर आईं, घायल अपोलो में भर्ती, परिवार ने पुलिस पर लगाया सुस्ती आरोप …..
कोतवाली थानाक्षेत्र के यादव मुहल्ले में आज चाकूबाजी की एक गंभीर घटना हुई है। कोतवाली थाना क्षेत्र के टिकरापारा यादव मोहल्ला में पुरानी रंजिश के चलते आज फिर दो गुटों में विवाद हो गया जिसमे आरोपी अजय साहू ने गौरव यादव के पेट मे चाकू से वार कर दिया जिससे गौरव को गंभीर चोट आई है। पुलिस ने बताया कि घायल गौरव यादव पर चाकू से हुआ हमला इतना घातक था के उसकी अंतणियां पेट से बाहर आ गईं। घायल को सिम्स हॉस्पिटल लाया गया जहा से चोट ज्यादा होने के कारण उसे अपोलो हॉस्पिटल रेफर किया गया है। पुलिस ने मामले में नाबालिग सहित दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
नशे का गढ़ बन चुका है कोतवाली क्षेत्र

सारा शहर जानता है कि कोतवाली थानाक्षेत्र के कई ऐसे इलाके हैं जहां हर तरह का नशा बड़ी आसानी से उपलब्ध हो जाता है। सूत्र ने बताया कि दयालबंद, करबला, गुंबर पेट्रोल पम्प के बाजू की जगह, जूना बिलासपुर कटियापारा और ऐसी कई जगहें हैं कोतवाली थानाक्षेत्र की जहां शराब और गांजे से लेकर तमाम मेडिकल नशे की अवैध बिक्री धड़ल्ले से होती है। लेकिन कोतवाली पुलिस अवैध नशे की इस बिक्री को रोकने में पूरी तरह नाकाम साबित हुई है। ये नशा शहर में बढ़ रहे अपराधों की एक प्रमुख वजह है।

थाने में एकत्रित मुहल्लेवासियों ने बताया कि आरोपी साहू इलाके में गुंडागर्दी करता है और धौंस दिखाता है कि पुलिस को मैं मैनेज कर लिया हूं। हालांकि कोतवाली थाना प्रभारी ने मुहल्लेवासियो को आश्वासन दिया है कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और धारा 307 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
आक्रोशित मुहल्लेवासियों ने पुलिस के सुस्त रवैए को बताया अपराध बढ़ने का कारण

घायल गौरव यादव की मां ने बताया कि आरोपी अजय साहू पुराना आदतन नशेड़ी और आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है उसके खिलाफ़ पहले भी कई शिकायतें आ चुकी हैं लेकिन पुलिस ने उसपर अब तक कोई कड़ी कार्रवाई नहीं की है इसीलिए उसका हौसला इतना बढ़ गया है कि वो किसी पर भी जानलेवा हमला कर रहा है।

Share This Article