माओवादियों ने जन अदालत में जिन्हें मारा,,, वो थे हार्डकोर नक्सली,,, बस्तर IG बोले- नक्सलियों में शुरू हो गया गैंगवार

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

माओवादियों ने जन अदालत में जिन्हें मारा,,, वो थे हार्डकोर नक्सली,,, बस्तर IG बोले- नक्सलियों में शुरू हो गया गैंगवार

(संवाददाता सिरोज विश्वकर्मा)

जिला बीजापुर के थाना गंगालूर अंतर्गत पुसनार-ईडिनार क्षेत्र में माओवादी नेता द्वारा खुद अपने मिलिशिया कमाण्डर कमलू पुनेम एवं मिलिशिया सदस्य मंगी पुनेम की हत्या करने की आ रही जानकारी।सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार कमलू पुनेम एवं मंगी पुनेम शादी करने हेतु माओवादियों की हिंसात्मक गतिविधियों से दूर होकर माओवादी संगठन छोड़ने के फिराक में थे। इन दोनों को माओवादियों द्वारा नृशंस तरीके से हत्या की जाकर पुनः एक बार अमानवीय एवं क्रूरता का परिचय दिया गया।पूर्व में पश्चिम बस्तर क्षेत्र अंतर्गत हुये विभिन्न नक्सल वारदातों में मिलिशिया कमाण्डर कमलू पुनेम के विरूद्ध 11 अपराध तथा मिलिशिया सदस्य मंगी पुनेम के विरूद्ध 03 अपराध थाना गंगालूर में पंजीबद्ध है। उल्लेखनीय है कि माह सितम्बर, 2020 में पश्चिम बस्तर डिवीजन अंतर्गत डिवीजन कमेटी सदस्य मोड़ियाम विज्जा को भी माओवादियों द्वारा अंदरूनी कलह के कारण मारा गया था। सुन्दरराज पी., पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज द्वारा बताया गया कि बस्तर संभाग अंतर्गत पैर के नीचे से जमीन खिसकने से बौखलाहट में माओवादी कैम्प में अविश्वास एवं असहनशीलता का माहौल निर्मित हुआ। विशेष तौर पर पश्चिम बस्तर डिवीजन में डिवीजन कमेटी सचिव पापाराव द्वारा अपने कैडर को नियंत्रण नहीं कर पाने के कारण एक-दूसरे के ऊपर गैंगवार जैसा हमला करते हुये आपस में ही निपट जा रहे हैं। पुलिस द्वारा इन सब तमाम गतिविधि पर नजर रखते हुये माओवादी कैडर्स को हिंसा छोड़कर आत्मसमर्पण करने की अपील की जा रही

Share This Article