दंतेवाड़ा के बाल सुधार गृह से बच्चे फरार:  ऊंची दीवार फांद कर भाग निकले, अब तक कोई सुराग नहीं

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement

दंतेवाड़ा के बाल सुधार गृह से बच्चे फरार: ऊंची दीवार फांद कर भाग निकले, अब तक कोई सुराग नहीं

दंतेवाड़ा। दंतेवाड़ा जिला मुख्यालय स्थित बाल सुधारगृह से 9 बाल अपराधी फरार हो गए है। पूरी प्लानिंग के साथ इस वारदात को अंजाम दिया गया है। बताया जा रहा है कि बाल अपराधियों ने गार्ड जेलाराम को बुरी तरह से पीटा है। इसके बाद उससे चाबी छीन कर ताला खोला और भाग गए। रात एक बजे की करीब इस पूरी वारदात को अंजाम दिया गया। फिलहाल मौके पर एएसपी, डीएसपी और टीआई के साथ पूरा पुलिस बल मौजूद है। अधिकारी वारदात पर गहराई से पड़ताल करने में लगे हुए हैं। इधर, इस मामले को लेकर अभी अधिकारी मीडिया से दूरी बनाए हुए हैं। इस मामले पर कोई कुछ नही बोलना चाहता है। सूत्र बता रहे हैं कि गंभीर मामलों के ये सभी आरोपी है। इसमें दो नक्सल अपराधों में और 1 चोरी के अपराध में संलिप्त हैं। हालांकि पुलिस दावा कर रही है कि जल्द ही सभी बाल अपराधियों को पकड़ कर बाल सुधारगृह भेजेगी।

Share This Article