CG: स्कूल वैन ने मारी ठोकर.. छात्र की मौत..दूसरा गंभीर रूप से घायल..

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

CG: स्कूल वैन ने मारी ठोकर.. छात्र की मौत..दूसरा गंभीर रूप से घायल..

जांजगीर-चांपा जिले में सड़क हादसे में दूसरी कक्षा में पढ़ने वाले छात्र की मौत हो गई है। वह अपने दोस्त के साथ बाइक से घूमने निकला था। उसी दौरान सामने से आई स्कूल वैन ने उन्हें टक्कर मार दी। जिसके चलते बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं उसका दोस्त घायल हो गया है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि 10 साल के संदीप कश्यप की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं 15 वर्षीय हिरण कश्यप को घटना के 4 घंटे बाद भी होश नहीं आया है. घटना के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस की डायल 112 को सूचना दी. तत्काल मौक पर पहुंची 112 की टीम ने संजीवनी 108 की मदद से दोनों को नवागढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. हादसा नवागढ़ थाना क्षेत्र में हुआ है।

पामगढ़ क्षेत्र के भंवतरा का रहने वाला संदीप कश्यप अपने दीदी के घर हीरागढ़ पिछले दिनों आया हुआ था। संदीप भंवतरा में ही दूसरी कक्षा का छात्र था। वह बुधवार की सुबह 10 बजे के आस-पास अपने दोस्त हिरण कश्यप(15) के साथ बाइक से घूमने निकला था। दोनों बाइक में सवार होकर टूरी गांव की तरफ जा रहा रहे थे। इतने में रास्ते में एक स्कूल वैन तेज रफ्तार में आई और इनकी बाइक को टक्कर मारकर निकल गई। शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों को भी इस बात की सूचना दी गई है। फिलहाल ये नहीं पता चला सका है कि वह स्कूल वैन कौन से स्कूल की थी। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share This Article