न्यायधानी में CRPF कांस्टेबल ने की खुदकुशी, बैरक में शव मिलने से मचा हड़कंप

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर न्यायधानी से बड़ी खबर सामने आई है. यहां पर एक CRPF कांस्टेबल ने कैंप में ख़ुदकुशी कर ली. मृतक कांस्टेबल ने फांसी लगाकर दी जान दी है. मामला भरनी CRPF कैंप से सामने आया है. जानकारी के अनुसार, जवान का शव बैरक में लटका मिला जिसके बाद मौके पर हड़कंप मच गया. मृतक असम का रहने वाला था. ख़ुदकुशी का खुलासा होने के बाद पुलिस को खबर दी गई. जिसके बाद पुलिस ने मर्ग कायम करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है. शुरुआती जांच में जवान की खुदकुशी का कारण अज्ञात बताए जा रहे हैं. साथ ही जवाब के पास से एक कागज़ मिला है… लेकिन इसमें मौत के कारणों को लेकर कोई बात नहीं कही गई है

कब लगाई फांसी ?
मृतक जवाब की पहन गगन पाठक (46) के रूप में हुई है. ये घटना रविवार की है…. जब कैंप में अन्य जवान गणना के लिए बाहर गए थे. गगन पाठक ने किसी बहाने से बैरक में रुकने का फैसला लिया. जब साथी जवान वापस लौटे तो बैरक का दरवाजा अंदर से बंद मिला. खिड़की से झांकने पर पता चला कि उन्होंने फांसी लगा ली है. घटना की जानकारी मिलते ही CRPF के वरिष्ठ अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंचे. प्रशिक्षु IPS निमितेष सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और मामले की जांच शुरू कर दी गई है.

Share This Article