भारतीय युवा कांग्रेस के दो महत्वपूर्ण डिपार्टमेंट के राष्ट्रीय चेयरमैन बने राजस्थान के दो युवा चेहरे 6 युवा चेहरे को मिली राष्ट्रीय सचिव की जिम्मेदारी

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

भारतीय युवा कांग्रेस के दो महत्वपूर्ण डिपार्टमेंट के राष्ट्रीय चेयरमैन बने राजस्थान के दो युवा चेहरे 6 युवा चेहरे को मिली राष्ट्रीय सचिव की जिम्मेदारी;

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने 9 जून 2022 को भारतीय युवा कांग्रेस हेतु कुछ अहम पदों की घोषणा की है। भारतीय युवा कांग्रेस का नेतृत्व करने के लिए नए पदाधिकारियों का चयन हुआ है। गर्व की बात यह है कि, दो प्रमुख विभागों का नेतृत्व, राजस्थान के अनिल कुमार मीणा और विकास यादव करेंगे। इसके अलावा राजस्थान से 6 युवाओं क्रमश: विजय सिंह राजू, मान सिंह राठौड़, सत्यवीर आलोरिया, दीनबंधु शर्मा, महीन खान व संजीता सिहाग को राष्ट्रीय सचिव के लिए नियुक्त किया है।

अनिल कुमार मीणा को आर.टी.आई विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है, और वहीं विकास यादव को युवा कांग्रेस के रिसर्च विभाग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह निर्णय भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष, श्रीनिवास बी. वी. एवं राष्ट्रीय प्रभारी कृष्णा जी के सुझाव पर कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी जी, राहुल गांधी जी, एवं प्रियंका गांधी जी से विचार विमर्श के बाद लिया गया है। राजस्थान में आगामी चुनाव को ध्यान में रखते हुए, एवं मीणा और यादव समाज को एकजुट कर, कांग्रेस पार्टी को राजस्थान में और सशक्त बनाने के लिए इन दो कर्मठ युवा नेताओं का चयन करना,पार्टी के शीर्ष नेताओं का यह एक महत्वपूर्ण फ़ैसला है।

डॉ अनिल कुमार मीणा राजस्थान के सीकर जिले के नीम का थाना तहसील के नयावास गांव से ताल्लुक रखते हैं, वहीं विकास यादव अलवर जिले के, मुंडावर तहसील के गांव खानपुर अहीर निवासी हैं। दोनों ही दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय के कद्दावर छात्र नेता रहे हैं, और कांग्रेस पार्टी से काफी लंबे अरसे से जुड़ाव एवं वैचारिक स्पष्टता इन्हें दूसरे युवा नेताओं से खास बनाती हैं।

Share This Article