11 हजार मीटर चुनरी यात्रा का वर्ल्ड रिकॉर्ड ,,,300 महिलाओं ने किया तैयार ,,,मां दंतेश्वरी को की जाएगी अर्पित ,,,दैनिक भास्कर और जिला प्रशासन ने कराया आयोजन

राजेन्द्र देवांगन
3 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

11 हजार मीटर चुनरी यात्रा का वर्ल्ड रिकॉर्ड ,,,300 महिलाओं ने किया तैयार ,,,मां दंतेश्वरी को की जाएगी अर्पित ,,,दैनिक भास्कर और जिला प्रशासन ने कराया आयोजन

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में 11 हजार मीटर चुनरी यात्रा निकालकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया गया है। इतनी लंबी चुनरी को डैनेक्स नवा गार्मेंट फैक्ट्री की 300 महिलाओं ने तैयार किया है। इसे रविवार को दंतेवाड़ा शहर में निकाला गया। 11 किलोमीटर लंबी इस चुनरी के दर्शन करने बड़ी संख्या में लोग भी सुबह से शामिल हुए थे। इसे राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मां दंतेश्वरी को अर्पित करेंगे।

दैनिक भास्कर और जिला प्रशासन की तरफ से यह पूरी पहल की गई है।

दरअसल, ये पूरा आयोजन दंतेवाड़ा जिला प्रशासन और दैनिक भास्कर की पहल से किया गया। इसी के तहत 11 हजार मीटर यानी 11 किमी की चुनरी को बनाया गया। मकसद था 8 हजार मीटर लंबी चुनरी चढ़ाकर जो पहले रिकॉर्ड बनाया गया था, उसे ब्रेक किया जाए। इससे पहले मध्यप्रदेश के मंदसौर में नर्मदा माता को 8 हजार मीटर लंबी चुनरी चढ़ाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया गया था। अब दंतेवाड़ा जिला प्रशासन और दैनिक भास्कर की पहल से इस रिकॉर्ड को ब्रेक किया गया है।

मंदिर प्रांगण से शुरू हुई यात्रा।

इसके लिए तैयारियां पहले से ही शुरू कर दी गई थीं। डैनेक्स की 300 महिलाओं ने एक हफ्ते में इस चुनरी को तैयार किया था। रविवार को सुबह से ही लोग इस यात्रा को निकालने के लिए पहुंचे थे। जिसके बाद चुनरी को लेकर मंदिर प्रांगण से भैरोबाबा मंदिर, फिर बायपास रोड तक ले जाया गया। इसके बाद वापस दंतेश्वरी मंदर लिया गया। यहां इसे समेट कर रख दिया गया है।

यात्रा में भी कलेक्टर दीपक सोनी शामिल हुए।

बताया गया कि इस दौरान गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड की टीम भी मौजूद थी। जिसने इस चुनरी का अवलोकन किया। इस दौरान जिला प्रशासन की टीम और दैनिक भास्कर की पूरी टीम भी मौजूद थी। जिला प्रशासन की तरफ से कलेक्टर दीपक सोनी समेत तमाम लोग मौजूद थे। अब जब मुख्यमंत्री भेंट मुलाकात कार्यक्रम के तहत दंतेवाड़ा जब पहुंचेंगे, तब इस चुनरी को दंतेश्वरी माई को चढ़ाया जाएगा।

कार्यक्रम में कलेक्टर दीपक सोनी, विधायक देवती कर्मा भी शामिल हुईं।

कार्यक्रम के बाद कलेक्टर दीपक सोनी ने डैनेक्स फैक्ट्री को लेकर भी जानकारी दी है। इसी फैक्ट्री की महिलाओं ने इस चुनरी को तैयार किया है। उन्होंने बताया कि 3 और डैनेक्स की फैक्ट्री बनाई जा रही है। इसके साथ ही जिले में 7 यूनिट हो जाएगी। डैनेक्स एक ब्रांड बन गया है, जो दंतेवाड़ा को पहचान दे रहा है। उन्होंने बताया कि कंपनी में 750 महिला कर्मचारी काम करती हैं

Share This Article