हत्यारोपी 11 साल के बच्चे को लोगों ने पीटा:पुलिस पर छोड़ने का आरोप लगा हंगामा;दुष्कर्म के आरोपी के साथ बाल सुधार गृह से भागा

राजेन्द्र देवांगन
3 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

बस्ती के लोगों की पिटाई से बाल अपचारी को बचाते अन्य लोग

छत्तीसगढ़ के कोरबा में बाल सुधार गृह से हत्यारोपी सहित 2 बाल अपचारी रविवार सुबह फरार हो गए। हत्यारोपी बच्चा जैसे ही बस्ती में पहुंचा, लोगों ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान कुछ लोगों ने बीच-बचाव किया और उसे पुलिस चौकी ले गए। वहां भी लोगों का हंगामा जारी है। लोगों ने पुलिस पर आरोपी को छोड़ने का आरोप लगाते हुए सड़क पर जाम लगा दिया है। वहीं दुष्कर्म का आरोपी बाल अपचारी अभी भी फरार है।

गुस्साई महिलाओं ने सड़क पर लगाया जाम।

जानकारी के मुताबिक, रजगामार रोड, सिरदी चौक स्थित बाल सुधार गृह से रविवार सुबह करीब 7 बजे नाबालिग का हत्यारोपी और एक दुष्कर्म का आरोपी बाउंड्रीवॉल पार कर बाल सुधार गृह से फरार हो गए। दोनों आरोपी पानी की बोतलों पर चढ़कर दीवार फांद गए। दोनों बच्चों के भागने की जानकारी प्रबंधन को लगी तो इसकी सूचना अफसरों और पुलिस को दी गई। इससे पहले कि पुलिस कार्रवाई शुरू करती, मामला बदल गया।
आरोपी नाबालिग को पकड़ कर चौकी लाए लोग।
पुलिस चौकी के बाहर लोगों का हंगामा जारी

वहां से निकलने के बाद दोनों बाल अपचारी अलग-अलग हो गए। हत्यारोपी बच्चा अपने घर जाने के लिए निकला तो बस्ती वालों ने उसे हाथी चौक के पास पकड़ लिया। आरोपी बच्चे को वापस देख लोगों का गुस्सा भड़क गया। उन्होंने सड़क पर ही उसकी पिटाई शुरू कर दी। इस बीच बस्ती के कुछ लोगों ने देखा तो उसकी जान बचाई और फिर ऑटो से मानिकपुर पुलिस चौकी लेकर पहुंचे। वहां भी बस्ती के लोग पहुंच गए।

शासकीय बाल सुधार गृह।
दूसरा आरोपी रायगढ़ का, ट्रेन में बैठकर भागा

पुलिस पर उसे छोड़ने का आरोप लगा हंगामा शुरू कर दिया। पुलिसकर्मी और लोगों में धक्का-मुक्की भी हुई। किसी तरह पुलिस ने बच्चे को मेडिकल के लिए भिजवाया है। फिलहाल लोगों का हंगामा अभी जारी है। दूसरी ओर दुष्कर्म के आरोपी बच्चे का अभी पता नहीं है। पूछताछ में हत्यारोपी बच्चे ने सिर्फ इतना बताया है कि वह ट्रेन में बैठकर गया है। इसके आगे उसे जानकारी नहीं है। पुलिस ने बताया कि वह रायगढ़ का रहने वाला है।

बाल सुधार गृह की दीवार फांदकर भागे।
महीनेभर पहले हत्या, अंजाम भुगतने की चेतावनी दी थी
दरअसल, नेहरू नगर के मुड़ापार निवासी अंशू दास (4) पुत्र श्याम दास करीब एक माह पहले घर के बाहर खेलते हुए लापता हो गया था। इसके बाद देर शाम बुधवारी रिकांडो बायपास मार्ग पर पेट्रोल पंप के पीछे झाड़ियों से बच्चे का शव

Share This Article