ममता चंद्राकर के गीतों पर झूमे दर्शक

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement

शिवरीनारायण में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का लोगों ने उठाया लुत्फ

संवाददाता भूपेंद्र देवांगन

जांजगीर-चांपा , राम वन गमन पर्यटन परिपथ के लोकार्पण कार्यक्रम और राज्य स्तरीय मानस मंडली प्रतियोगिता के पहले दिन शिवरीनारायण मेला स्थल में कला प्रेमियों, स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं के बीच उत्साह का माहौल देखा गया। संध्याकालीन सांस्कृतिक उत्सव के दौरान पद्मश्री डॉ ममता चंद्राकर के आगमन के साथ ही उपस्थित लोगों ने अपने स्थान पर खड़े होकर कर्तल ध्वनि से उनका स्वागत किया।

डॉक्टर ममता चंद्राकर ने राजगीत “अरपा पैरी के धार” गाकर अपने गीतों की श्रृंखला की शुरूआत की। एक के बाद कई सुमधुर, कर्णप्रिय गीत गाकर उपस्थित लोगों को भी गुनगुनाने और झूमने पर उन्होंने मजबूर कर दिया। कार्यक्रम में चिन्हारी नाचा पार्टी ने भी अपने नृत्य और संगीत से लोगों का खूब मन मोहा।कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि राजेश्री महंत रामसुंदर दास, संस्कृति विभाग के प्रबंंध संचालक ,संचालक तथा पर्यटन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, जन,पंचायत प्रतिनिधि, और संगीत प्रेमी, श्रोता मौजूद थे ।

Share This Article