बीच बाजार नगर सैनिक की गोली मारकर हत्या ,,, नक्सली घटना की आशंका ,,, कांकेर में पदस्थ था जवान

राजेन्द्र देवांगन
3 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

बीच बाजार नगर सैनिक की गोली मारकर हत्या ,,, नक्सली घटना की आशंका ,,,कांकेर में पदस्थ था जवान

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में नक्सलियों की क्रूरता फिर सामने आई है। गुमझीर गांव में बीच बाजार एक नगर सैनिक की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक का नाम संजय कुंजाम बताया जा रहा है, जिसकी पोस्टिंग फिलहाल…छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में नक्सलियों की क्रूरता फिर सामने आई है। गुमझीर गांव में बीच बाजार एक नगर सैनिक की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक का नाम संजय कुंजाम बताया जा रहा है, जिसकी पोस्टिंग फिलहाल कांकेर मुख्यालय में थी। घटना शाम 5 बजे की है। नगर सेना में पदस्थ सैनिक कांकेर से 20 किमी दूर गुमझीर गांव के वार्षिक मेले में मुर्गा बाजार गया हुआ था। वारदात से गांव में दहशत है। एसपी ने घटना की पुष्टि की है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मेला बाजार पूरी तरह भरा हुआ था। तभी दो व्यक्ति मुंह बांधे मुर्गा बाजार के घेरे के अंदर घुसे। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता घेरे के अंदर खड़े नगर सैनिक के कनपटी में कट्टा से गोली चला दी। उसी समय दूसरे व्यक्ति ने कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर दिया। गोली की आवाज सुनकर बाजार में अफरा-तफरी मच गई। इसका फायदा उठाकर दोनों आरोपी मौके से भाग खड़े हुए। घटना को नक्सली वारदात से जोड़कर देखा जा रहा है। नक्सली घटना से जोड़कर कई संशय भी बरकरार है। जवान के लिए नक्सलियों ने कोई चेतावनी जारी नहीं की थी और न ही हत्या के बाद मौके पर कोई माओवादी पर्चा फेंका गया है। मृतक की कुछ समय पूर्व ही सगाई हुई थी।

अति संवेदनशील इलाके में वारदात
कांकेर एसपी शलभ सिन्हा ने बताया कि इस घटना की जांच कई एंगल से की जा रही है। हत्यारे सादे कपड़ों में आए थे और मौके पर कोई पर्चा नहीं फेंका गया है, जिससे इसे नक्सली घटना के साथ साथ आपसी रंजिश से भी जोड़कर देखा जा रहा है। एसपी के अनुसार घटनास्थल अति संवेदनशील होने की वजह से जवानों को सावधानीपूर्वक रवाना किया गया है। जल्द ही मृतक के शव को बरामद कर मुख्यालय लाया जाएगा। जांच के बाद आगे की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Share This Article