रामाराव चिटमिट्टीन माता मंदिर सुकमा,,,Ramaram Chitmittin Mata Temple Sukma

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

रामाराव चिटमिट्टीन माता मंदिर सुकमा,,,Ramaram Chitmittin Mata Temple Sukma

सुकमा जिला मुख्यालय से करीब 8 किलोमीटर की दूरी पर स्थित एक गांव है। रामाराम चिटमिटीन अम्मा देवी का प्राचीन मंदिर स्थित है।चिटमिट्टीन माता मंदिर सुकमा जिले का प्रमुख धार्मिक स्थल है। यह मंदिर चिटमिट्टीन माता को समर्पित है। यहां पर बहुत सुंदर मंदिर देखने के लिए मिलता है, जिसमें चिटमिट्टीन माता की प्रतिमा विराजमान है।

यह मंदिर बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि यहां पर श्री राम जी ने अपने वनवास काल के दौरान यात्रा किया था। यहां पर राम जी के द्वारा जितनी भी जगह पर उन्होंने यात्रा किया था। उन सभी जगहों के बारे में मानचित्र में दिखाया गया है। यहां पर राम भगवान जी की बहुत ही सुंदर मूर्ति के दर्शन करने के लिए मिलते हैं। यहां पर हनुमान जी के भी दर्शन करने के लिए मिलते हैं।

हनुमान जी की बहुत बड़ी प्रतिमा को यहां पर एक बड़ी सी चट्टान में बनाया गया है, जो बहुत ही सुंदर लगती है। यहां पर चारों तरफ प्राकृतिक वातावरण देखने के लिए मिलता है। यहां पर थोड़ी दूरी पर एक व्यूप्वाइंट बना हुआ है, जहां से चारों तरफ का सुंदर दृश्य देखने के लिए मिलता है। यह जगह प्राकृतिक और धार्मिक दोनों ही है।

यहां पर फरवरी महीने पर रामाराम का मेला लगता है, जो बहुत ही शानदार रहता है। इस मेले में सुकमा जिले एवं आसपास के जिले के लोग घूमने के लिए आते हैं। यह मेला 4 या 5 दिनों तक लगता है और यहां पर बहुत सारी दुकानें लगती हैं, जहां पर तरह-तरह का सामान मिलता है। यहां पर आकर बहुत अच्छा लगता है।

Share This Article