अपहृत इंजिनियर पवार की पत्नी से गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने की बात,बढ़ाया हौसला

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

गृहमंत्री श्री साहू ने आईजी बस्तर को उनकी सकुशल वापसी हेतु सभी आवश्यक कदम उठाने के दिए निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने प्रदेश के बीजापुर जिले के बेदरे थाना क्षेत्र अंतर्गत कैम्प नुगूर के समीप (इंद्रावती नदी पर पुलिया निर्माण कार्य के दौरान) नक्सलियों द्वारा कुछ दिन पूर्व अगवा किये गए इंजिनियर अशोक पवार की पत्नी सोनाली पवार से दूरभाष पर बात की और उनका हौसला बढ़ाया। साथ ही श्री साहू ने बस्तर आईजी पी सुन्दराज से भी इंजिनियर अशोक पवार व् मिस्त्री आनंद यादव की सकुशल वापसी के लिए अब-तक किये गए प्रयासों और संपूर्ण घटना क्रम पर विस्तृत चर्चा की और आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए।

Share This Article