युवती ने फांसी लगाकर दी जान,,, पुलिस जांच में जुटी

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement

युवती ने फांसी लगाकर दी जान,,, पुलिस जांच में जुटी

कोरबा। बांकी मोगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत गजरा साइड एसईसीएल क्वार्टर में निवास करने वाले स्वर्गीय चंद्र राम कुर्रे की 22 वर्षीय पुत्री रंजना ने अपने घर में अज्ञात कारणों से फासी लगाकर आत्महत्या कर ली।

परिजनो ने रंजना को फंदे से लटके देखा, जिसके बाद इसकी जानकारी बांकीमोंगरा थाने में दिया गया। रंजना ने किन कारण से ऐसा आत्मघाती कदम उठाया है, इस बात की जानकारी अभी फिलहाल सामने नहीं आ सकी है। मामले से बांकीमोंगरा थाना को अवगत कराया। जहां बांकीमोंगरा पुलिस घटनास्थल पर पहुंच पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। बांकी मोंगरा पुलिस जांच में जुटी है

Share This Article