ठंड से हुई बुजुर्ग महिला की मौत … पढ़े पुरी ख़बर

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement

ठंड से हुई बुजुर्ग महिला की मौत … पढ़े पुरी ख़बर

बिलासपुर में ठंड से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई है। पुराना बस स्टैंड के पास भीख मांगकर गुजारा करने वाली महिला खुले आसमान के नीचे रातभर सोती रही। दोपहर तक किसी को उसकी मौत की भनक तक नहीं लगी थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है। महिला की अब तक पहचान नहीं हो पाई है। इस प्रकार एक हफ्ते के अंदर बिलासपुर में ठंड के चलते 2 लोगों की जान जा चुकी है। मामला तारबाहर थाना क्षेत्र का है।

सोमवार दोपहर को तारबाहर TI जेपी गुप्ता को सूचना मिली कि पुराना बस स्टैंड के पास एक अज्ञात महिला की मौत हो गई है। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि महिला की ठंड से मौत हुई होगी। हालांकि, पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद भी महिला की मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

Share This Article