रतनपुर से हरीश माड़वा की ख़ास ख़बर
——-
भिलाई में आयोजित राज्य स्तरीय ओपन कुश्ती ट्रायल प्रतियोगिता अंडर 15 में शा. कन्या उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय रतनपुर से कु. पावनी यादव सम्मिलित हुई, उसने सभी प्रतिद्वंद्वी को पछाड़ते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया. स्वर्ग पदक हासिल करने के बाद उनका राष्ट्रीय स्तर पर चयन हुआ है वो अब रांची झारखण्ड में शामिल होगी. इसके पूर्व भी 21 वी राज्य स्तरीय शालेय कुश्ती प्रतियोगिता में भी राष्ट्रीय स्तर पर चयनित हो चुकी है जो आगामी दिल्ली में होने वाला है.












