भारत जोड़ो संकल्प समारोह में मुख्यमंत्री बघेल ने कहा, सब मिलकर चलें तो भाजपा-आरएसएस-विहिप कहीं नहीं टिकेंगे…!

राजेन्द्र देवांगन
5 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

भारत जोड़ो संकल्प समारोह में मुख्यमंत्री बघेल ने कहा, सब मिलकर चलें तो भाजपा-आरएसएस-विहिप कहीं नहीं टिकेंगे…!
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोमवार को कहा कि आपातकाल के बाद यूथ कांग्रेस की ताकत ही इंदिरा गांधी को फिर से सत्ता में लाई थी। यह ताकत फिर से यह काम कर सकती है। उन्होंने कहा, अगर सब मिलकर चलें तो भाजपा, आरएसएस, विश्व हिंदू परिषद आदि टिकने वाले नहीं हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायपुर के बलवीर सिंह जुनेजा इनडोर स्टेडियम में आयोजित भारत जोड़ो संकल्प समारोह को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, उनके समय में युवाओं को सबसे अधिक मौका मिला है। युवा कांग्रेस और एनएसयूआई के पूर्व पदाधिकारी आज जनप्रतिनिधि और मंत्री तक हैं। आपको आगे बढ़कर जिम्मेदारी लेनी है। संगठन पंचायत, नगरीय निकाय, विधानसभा, लोकसभा में युवाओं को लाने को तैयार है। उन्होंने कहा, उन्होंने नगरीय निकाय चुनाव में यूथ कांग्रेस के तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष कोको पाढ़ी को टिकट देने की पेशकश की थी। उसने मना कर दिया। अगर वह लड़ता तो आज भानुप्रतापपुर नगर पालिका का अध्यक्ष होता। उसके भाई को टिकट मिला और वह हार गया। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा, सत्ता में आने से पहले उन्होंने तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल से कहा था, यूथ कांग्रेस के पूर्व पदाधिकारियों को ही जिलाध्यक्ष का जिम्मा दिया जाए। ऐसा किया भी गया। चुनाव में भी उन्होंने सभी 90 सीटों पर युवाओं को मौका देने की बात कही थी भले ही उन्हें अपने कदम पीछे खींच लेने पड़े। बहुत सी सीटों पर युवाओं को मौका मिला भी। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उमेश पटेल ने कहा, उनकी कार्यकारिणी (जब वे युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष थे) के 85% पदाधिकारी आज जनप्रतिनिधि बन चुके हैं। समारोह को विधायक देवेंद्र यादव, यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा और उपाध्यक्ष आशीष मोनू अवस्थी आदि ने भी संबोधित किया।



इनडोर स्टेडियम में प्रदेश भर से यूथ कांग्रेस पदाधिकारी-कार्यकर्ता पहुंचे थे। चुनावी रंजिश भुलाकर काम में जुटने का संदेश

यूथ कांग्रेस में एक लंबी चुनाव प्रक्रिया के बाद नये पदाधिकारी चुन कर आये हैं। सोमवार को आयोजित समारोह में नेताओं का सारा जोर चुनावी रंजिश भुलाकर एकजुट होकर काम करने पर दिया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, चुनाव अब खत्म हो चुके हैं। हार-जीत को खेल भावना से लेते हुए अब एक साथ काम करने की जरूरत है। मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा, यह भारत जोड़ो का दौर है। इसकी शुरुआत आप अपने भाई से चुनावी प्रतिस्पर्धा भुलाकर उसे जोड़े रखकर कर सकते हैं। अब एक टीम बनकर काम कीजिए।

सोनिया-राहुल ने प्रधानमंत्री का पद ठुकराया था

यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी.वी. श्रीनिवास ने कहा, गांधी-नेहरु परिवार देशहित के सामने पदमोह का त्याग करता आया है। यूपीए-1 के समय सोनिया गांधी से आग्रह किया गया था कि आप प्रधानमंत्री का पद संभालें। उन्होंने मना कर दिया। उसके बाद मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री बने। यूपीए-2 के समय ऐसा ही प्रस्ताव राहुल गांधी को दिया गया। उन्होंने यह मौका फिर से मनमोहन सिंह को दे दिया।

यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी.वी. श्रीनिवास ने भारत जोड़ो की जरूरत बताई।
भाजपा सरकार पर हमले भी हुए

बी.वी. श्रीनिवास ने कहा, पिछले आठ साल में भाजपा ने देश को तोड़ने का काम किया है। अपनी यात्रा के जरिए राहुल गांधी उसको जोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा, कांग्रेस ने पिछले 70 सालों में जो कुछ किया, मोदी सरकार ने उसको बेचने और नाम बदलने के अलावा कुछ नहीं किया है। जितने वादे किये उन्हें पूरा नहीं किया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, देश में महंगाई, बेरोजगारी बढ़ी है। सामाजिक सौहार्द पर खतरा मंडरा रहा है। यह देश की सबसे बड़ी समस्याएं हैं। यूथ कांग्रेस को आगे बढ़कर इसके समाधान का संघर्ष करना है।

Share This Article