रायगढ़ में 2 भाजपा नेता 6 साल के लिए निष्कासित

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

पार्टी विरोधी काम करने के लिए भाजपा नेता अनिल लकड़ा निष्कासित

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला के घरघोड़ा नगर पंचायत में पिछले दिनों नगर पंचायत उपाध्यक्ष के लिए चुनाव हुआ। जिसमें क्राॅस वोटिंग के चलते भारतीय जनता पार्टी का उपाध्यक्ष नहीं बन सका। ऐसे में मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रदेश भाजपा ने 2 भाजपा नेताओं को 6 साल

7 मार्च को नगर पंचायत घरघोड़ा में अध्यक्ष व पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह था। उसी दिन नगर पंचायत उपाध्यक्ष भी तय किया जाना था, लेकिन इसमें कांग्रेस प्रत्याशी के खड़े होने के बाद चुनाव की प्रक्रिया हुई।

भाजपा 9 पार्षदों के साथ बहुमत में थी। जबकि कांग्रेस के मात्र 4 व 3 निर्दलीय पार्षद थे। अध्यक्ष समेत 16 मतदाताओं ने मतदान किया।

क्राॅस वोटिंग पड़ने के कारण कांग्रेस को 9 वोट मिले और भाजपा को मात्र 7 वोट मिल सके। ऐसे में कांग्रेस प्रत्याशी अमित त्रिपाठी ने नगर पंचायत उपाध्यक्ष का चुनाव जीत लिया।

भाजपा नेता श्याम भोजवानी 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित

2 नेताओं ने किया पार्टी विरोध काम जिसके बाद भारतीय जनता पार्टी ने इसे गंभीरता से लिया और श्याम भोजवानी व अनिल लकड़ा दोनों को प्रदेश भाजपा ने 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है।

निष्कासन आदेश में कहा गया है कि नगर पंचायत उपाध्यक्ष चुनाव में भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी के विरूद्ध मतदान किए जाने पर पार्टी को हार का सामना करना पड़ा।

यह अनुशासन भंग करने की परिधि में आता है। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव ने पार्टी विरोधी कार्य करने में पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से 6 वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया है। उक्त आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

Share This Article